रायबरेली मीडिया क्लब ने अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के पुत्र की हुई निर्मम हत्या के मामले में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली मीडिया क्लब के महामंत्री द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद
अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के पुत्र की हुई निर्मम हत्या का पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने के विरोध में रायबरेली मीडिया क्लब ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। पत्रकारों ने नवोदय विद्यालय अधिकारियों के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचे मीडिया के लोगों ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराए जाने मांग की, साथ ही पड़ोसी जनपद में हुई इस घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए। इस मौके पर मीडिया क्लब संयोजक विजय यादव अध्यक्ष अजीत सिंह महामंत्री संजय मौर्य उपाध्यक्ष हरीशानंद मिश्र, आकाश आनंद, उपेंद्र सिंह, शिवदास मिश्र, रमेश सिंह, आरबी सिंह, हिम.ांशु श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अनुज अवस्थी, अमित मोहन, रोहित मिश्र, राहुल मिश्र, अनिल वर्मा, अतुल बाजपेई, संजय सिंह, धीरज श्रीवास्तव, राजू निषाद, पूनम यादव, शिव प्रसाद यादव, आशुतोष सिंह, अमित चैरसिया, राम सजीवन चैधरी सहित तमाम जनपद के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें