सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लालगंज थाना समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने की सिकायतों की सुनवाई

लालगंज थाना समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने की सिकायतों की सुनवाई

लालगंज रायबरेली।लालगंज कोतवाली मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे पहुंचकर जिलाधिकारी संजय खत्री व एसपी शिवहरि मीना ने फरियादियों की सिकायतों की सुनवाई कर न्याय मिलने का आस्वासन दिया है।शनिवार को करीब 12 बजे पहुंचे डीएम व एसपी ने जहां थाना परिसर का भी मुआयना किया वहीं लोगों की सिकायतों को भी सुना है।डीएम ने क्रमवार सभी लेखपालोे से उनके क्षेत्र की पेन्डिंग विवादों के विषय मे जानकारी ली।विवाद पाये जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपालों को फटकार लगाते हुये कि जब क्षेत्र मे विवाद पेन्डिंग है तो यहां थाने मे बैठकर क्या कर रहे हो।डीएम ने सभी लेखपालों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस से हरहाल मे 11 बजे तक क्षेत्र मे जाकर विवादों को निपटाने का काम करो।चिलौला निवासी डा0 केके दीक्षित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुये कहा कि चिलौला स्थित धर्मसाले मे गांव का ही लाला राम लोधी अवैद्य कब्जा कर रहा है।इसके अलावा पूरे भवानी मजरे नरसिंहपुर के विजय सिंह पुत्र ओमप्रकास ने गांव की बंजर भूमि 211,212,213 पर प्रभावसाली व सरहंग लोगों के द्वारा कब्जा किये जाने की सिकायत थाना समाधान दिवस मे की है।विजय सिंह की माने तो बन्जर पर कब्जा होने के चलते आवागमन का रास्ता बन्द है।
विश्राम पुत्र गंगाचरन निवासी पूरे प्राण ऐहार ने लालगंज के शंकर सोनकर के खिलाफ तहरीर देते हुये बताया है कि शंकर उसकी भूमिधरी जमीन गाटा संख्या 615 पर जबरन निर्माण करना चाह रहा है।मेरा नल नही लगने दे रहा है।इसके अलावा थाना समाधान दिवस मे आधा दर्जन अन्य सिकायते पेस हुयी है।सभी मामलो मे डीएम ने तहसीलदार को निर्देसित करते हुये कहा कि अविलम्ब जांच कराकर सभी मामलों का निस्तारण किया जाये।इस अवसर पर तहसीलदार डा0 जेपी सिंह,प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह,एसएसआई एसएस गुप्ता सहित कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।