सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने आमजनों को धोखाधड़ी एवं ठगी से बचने के लिए किया सचेत और विकास कार्यो की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यो की समीक्षा।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बचत भवन सभागार में की गई।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए ब्लाक स्तर पर कैम्प लगाये जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन किये गये कार्यो को डायरी में लिखने तथा फील्ड में विजिट करने के पश्चात निरीक्षण रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित बनाने के निर्देश दिये। 

आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों को समय पर तथा गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
जिलाधिकारी ने गर्मी प्रारम्भ होने से पहले ही सभी खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता एवं डाक्टरों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि डाक्टरों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। 
समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, पेशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा, स्वच्छ, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत, निर्माण कार्यो, उद्यान, सिंचाई, जल निगम आदि की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, परियोजना निदेशक इन्द्रसेन सिंह, जिला विकास अधिकारी ए0के0 वेश्य, डाॅ0 चक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आमजनों को धोखाधड़ी एवं ठगी से बचने के लिए किया सचेत।

परियोजना अधिकारी डूडा रायबरेली सूधाकान्त मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया है कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा कुछ स्थानों पर पोस्टर अथवा पम्पलेट लगाकर ‘डूडा लोन’ स्वीकृत करवाने का प्रचार-प्रसार कराये जाने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र पुरोनिधानित एवं राज्य सरकार संचालित किसी भी रोजगारपरक कार्यक्रम एवं आवासीय योजना का क्रियान्वयन डूडा में नियुक्त सम्बन्धित कर्मचारी एवं शासन स्तर से नामित एजेन्सियों अथवा कन्सलटेन्ट के माध्यम से कराया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति योजनाओं/कार्यक्रम हेतु आवेदक लाभार्थियों से किसी प्रकार के अभिलेख प्राप्त करने एवं धनराशि प्राप्त करने हेतु अधिकृत नही है। योजना/कार्यक्रम के विषय में किसी प्रकार की जानकारी तथा समाधान हेतु सम्बन्धित विकास भवन में प्रथम तल पर स्थित डूडा कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...