सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

07 जनवरी 1921 को हुए किसान आन्दोलन के शहीदों को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा शहीद स्थल मुंशीगंज में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।


इस अवसर शहीदों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे शहीदों ने आज के दिन अपने प्राणों की आहूति देकर अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष किया। यह दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमे अपने शहीदों के संघर्ष को संजोकर रखने की आवश्यकता है। हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। प्रशासन की ओर से शहीद स्थल की गरिमा बनाये रखने का पूरा प्रयास किया जोयगा जिससे शहीदों के उद्देश्य एवं उनके आदर्शो को हमेशा जीवित रखा जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों समानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह भेट किया।

07 जनवरी 1921 को अंग्रेजो द्वारा मुंशीगंज में सई नदी के तट पर निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई गयी जिसमें सैकड़ों किसान शहीद हुए। उन्ही शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुंशीगंज शहीद स्थल पर शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। शहीद स्थल पर स्वास्थ्य विभाग साक्षर भारत मिशन बड़ौदा उ0प्र0 ग्रामीण बैंक आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। 


कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की नेत्रा सिंह ने गीत के माध्यम से किसान आन्दोलन की पूरी कहानी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त पू0मा0 विद्यालय चकअहमदपुर, राजकीय बालिका इण्टर कालेज देवानन्दपुर वैदिक कन्या इण्टर कालेज की छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक तथा सूचना विभाग के कलाकार अजय जादूगर द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर पर सचिव, रायबरेली विकास प्रधिकरण, नगर मजिस्टेट आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गौरव शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डी0के0 सिंह, अध्यक्ष सवतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अनिल मिश्रा, महांमत्री जय सिंह संेगर, शिव बाबू शुक्ला, अमिता मिश्रा उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।