सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगी सरकार के अपर मुख्य सचिव ने लगाई चौपाल , जनता की सुनी समस्यायें

जनपद के नोडल अधिकारी ने डलमऊ में सी0एस0सी एवं तहसील का किया निरीक्षण।

नोडल अधिकारी ने कनहा ग्राम में लगाई चैपाल ।


अपर मुख्य सचिव खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0/नोडल अधिकारी जनपद रायबरेली मो0 इफ्तेखारूद्दीन ने  डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील डलमऊ में किया निरीक्षण।


इस दौरान वाहय रोग विभाग, एक्स-रे रूम कक्ष, लेबर रूम कक्ष, नेत्र एवं दन्त कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, जे0एस0 वार्ड, के0एम0इकाई आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने लेबर रूम वार्ड  - 23 रिंकी यादव और जे0एस0 वार्ड में वार्ड नम्बर 19 झामिनी से पूछा कि आपको डिलवरी के बाद पैसा मिलता है कि नही जिस पर दीनों ने कहा मिलता है और नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कई सारी योजनाए चला रही है जिसकी जानकारी आप लोग रखा करें।

 नोडल अधिकारी के सामने डलमऊ के लोग कुछ समस्या भी लेकर आये थे एक अल्ट्रासाउन्ड नही है दूसरा सी0बी0सी0 मशीन खराब चल रही है। जिस पर सी0एम0ओ0 ने कहा सी0बी0सी0 मशीन कम्पलेन कर दिया गया जल्द ही ठीक हो जायेगी। अल्ट्रासाउन्ड मशीन भी जल्द उपलब्ध करा दिया जायेगा। नोडल अधिकारी ने सी0एम0ओ0 को निर्देश दिया है कि जो भी समस्या है उसको दूर किया जाये और अस्पताल में जो भी मरीज आये वह निराश होकर न लौटे। डाक्टर को ये खास ध्यान देना होगा। अस्पताल परिसर में सड़क का निर्माण भी एक महीने में पूरा करने के लिए सी0एम0ओ0 को निर्देश दिया। 


इस दौरान नोडल अधिकारी ने डलमऊ तहसील का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय तहसीलदार का कक्ष की खराब हालत देखकर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए एस0डी0एम0 डलमऊ को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय कक्ष का जल्द से जल्द मरम्मत कराया जायें और तहसील परिसर को के लोगों की जिम्मेदारी होगी कि इसको स्वच्छ और अच्छा वातावरण रखे। 

नोडल अधिकारी ने कनहा ग्राम में चैपाल लगाकर विक्लांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, वरासत, नाली निर्माण खण्ड़जा, हैण्ड पम्प एवं शौचालय निर्माण की भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा कि आपको को सभी प्रकार से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नही, जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि ज्यादा तर लेखपाल फार्म ही नही भरवाते है। जिस पर नोडल अधिकारी ने लेखपाल कनहा राम कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसी लहापरवाही दोबारा बरदाश नही की जायेगी। आप कैम्प लगाकर सभी का सरकारी योजनाओं के बारे में बतायेगंे और पात्र लाभार्थियों के फार्म भरवायेगें। नोडल अधिकारी ने उपजिलाधिकारी डलमऊ को कहा कि मनरेगा में 50 दिन अगर पूरा कर लिया है तो श्रम विभाग से कार्ड दिलवाया जाये अगर कोई व्यक्ति 50 दिन का कार्य पूरा नही कर पाता है तो उसको अभियान चलाकर 50 दिन का कार्य पूरा कराया जाये। समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाएं। किसी प्रकार की अगर  लाहपरवाही की गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, परियोजना निदेशक इन्द्रसेन, उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी के0के0सिंह एवं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।