सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को

बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को

आयोजन स्थल बदला, हरिशगुन लॉन में होगी प्रतियोगिता बच्चों की सुलेख अैर चित्रकला प्रतियोगिता की बारी



रायबरेली। यूथ एक्टिविटी फोरम कि रविवार को रोटी सेवा सदन में बैठक हुई बैठक में तय किया गया कि बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 4 फरवरी को बरगद चौराहा स्थित हरिशगुन लान में होगी। इस बार बुजुगोंर् और महिलाओं की फैंसी ड्रेस के अलावा गायन प्रतियोगिता भी मुख्य आकर्षण होगी। अब प्रतियोगिता में बुजुर्ग और महिलाएं अब गाय की का जलवा भी बिखेर सकेंगी

   बुजुर्ग डॉ. नरेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बच्चों की सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिता और लड़कियों की रंगोली प्रतियोगिता भी कराने का निश्चय किया गया। अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी है। सचिव स्वतंत्र पांडे ने बताया कि सुबह सात बजे से प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो जाएंगी। सबसे पहले बुजुगोंर् और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित होगी़  शाम चार बजे से गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शुरू होगी।

      बैठक में राजीव भार्गव ने सुझाव दिया कि बुजुगोंर् की शतरंज और कैरम प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी चाहिए। मोदी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती अलका द्विवेदी ने महिलाओं की गायन प्रतियोगिता कराने का सुझाव दिया। इन सुझावों को सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। बुजुर्ग विनोद सिंह गौर ने दिव्यांगों की प्रतियोगिता भी कराने का सुझाव दिया। श्रीमती मुक्ता भार्गव ने महिलाओं की एंब्रायडरी प्रतियोगिता सम्मिलित करने का सुझाव दिया। फोरम की महिला कार्यक्रम प्रभारी क्षमता मिश्रा ने कहा कि सुझाव पर अमल का प्रयास किया जाएगा।   

   बैठक में डॉ. रुचि वर्मा डॉ. प्रदीप वर्मा, श्रीमती अलका द्विवेदी श्रीमती, श्रीमती नमिता ओझा, स्नेहलता त्रिवेदी, कुमारी अर्चना सिंह, बी के शुक्ला आदि का तालियां बजाकर स्वागत किया गया़

बैठक में अश्विनी कुमार शुक्ल, सुनील ओझा, विनय द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, सुनील ओझा, चंद्रमणि बाजपेई, अभिषेक द्विवेदी, वीके त्रिवेदी, मुन्ना लाल साहू, करुणा शंकर मिश्र, संजय सिंह, राजू श्रीवास्तव, नीलेश मिश्रा, दीपक तिवारी, शिव नंदिनी पटेल, खुशी रावत, पीएन शुक्ल, अभिषेक मिश्रा, रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।