सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राना बेनी माधव बक्श सिंह का इतिहास: भाग-2

राना बेनी माधव बक्श सिंह का इतिहास: भाग-2 "गदर के गद्दार या गद्दारी के तोहफे" प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक शूरवीर राना बेनी माधव सिंह ने अंग्रेजी फौजों का डटकर मुकाबला किया। उनकी रियासत शंकरपुर में 229 गांव थे। शंकरपुर रियासत उत्तर में सतांव से लेकर दक्षिण में मलके गांव तक फैली थी। अंग्रेजों को कई बार पराजित कर देने वाले राना ने दोनों तरफ से किले को घेरे जाने पर अंग्रेजी सेनाओं से मुकाबले के बजाय पलायन करना ही उचित समझा। रास्ते में उन्हें कई जगह अंग्रेजी सेनाओं से युद्ध करना पड़ा और सभी को पराजित करते हुए अंततः हुआ बेगम हजरत महल के साथ बहराइच होते हुए नेपाल कूच कर गए। उनके राज्य को छिन्न-भिन्न करके गदर की लड़ाई में साथ देने वाले जनपद के गद्दार जमींदारों और तालुकेदारों को गांव पुरस्कार स्वरूप दे दिए गए। सबसे बड़ा लाभ मुरारमऊ और खजूरगांव के राजा को मिला।   यह इतिहास जिले के प्रख्यात लेखक अमर बहादुर सिंह 'अमरेश' ने अपनी पुस्तक 'राना बेनी माधव' में अंग्रेजी राज में अंग्रेज लेखकों द्वारा लिखी गए 'हिस्टोरिकल एल्बम राज आज एंड तालुकेदार्स आप अवध...

स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाओं का निष्पादन सेवा भाव से किया जाना चाहिए: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रायबरेली। उप मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सरकार पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवा रही है, किसी भी मरीज को दवाओं के अभाव में वापस नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है कि तहसील स्तर पर इस सम्बन्ध में समीक्षा बैठके की जाएं और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले रोगियों को बिना किसी जेनुइन कारण के जिला अस्पताल रेफर न किया जाए, एक रजिस्टर पर रेफर किये जाने वाले रोगियों का विवरण उसमें दर्ज किया जाए।  उन्होंने कहा कि सर्पदंश एवं कुत्ता काटने का कोई भी मरीज अस्पताल से वापस न किया जाए, इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। उन्होंने संजीवनी एप के उपयोग, व्हीलचेयर, एम्बुलेंस की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि नियमित रूप से इसका अनुश्रवण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि समस्त अस्पतालों केन्द्रों आदि पर डाक्टरों के आने जाने का टाइम टेबल प्रदर्शित किया जाए और वैक्सीनेशन पर...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर छात्रावास व महिला चिकित्सालय का किया स्थलीय किया निरीक्षण

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने ए.एन.एम. की छात्राओं से प्रशिक्षण व भोजन आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर छात्राओं द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थाओं ठीक है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने एन.एन.एम. सेन्टर छात्रावास की व्यवस्थाओं को परखा तथा छात्रावास में छात्राओं को दिये जाने वाले पानी को पीकर उसकी गुणवत्ता को पखा और भोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर में महिला चौकीदार रखने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित रोगियों के परिजनों से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस से महिला चिकित्सालय में महिला मरीजों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।   इस मौके पर एमएलसी शिक्षक उमेशचन्द्र द्विवेदी, जिल...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की

रायबरेली।  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक को सम्बोधित करने हुए उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त पात्र व्यक्तियों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी सेवाएं पुण्य सेवाएं हैं, इस सेवाओं के निर्वहन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग भी सेवा का विभाग है, बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं की जाए, जितनी बिजली सरकार दे रही है उतनी बिजली की आपूर्ति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में आज सबसे पहले बिजली विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि बिजली आपूर्ति में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओवर बिलिंग और ओवर ड्यू के प्रकरण को कैंप लगाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली के कनेक्शन तथा ट्रांसफार्मर बदलने आदि के मामलों में समय का विशेष ध्यान रख...

चोर का राजा को प्राणदान का अनोखा किस्सा

चोर का राजा को प्राणदान का अनोखा किस्सा  चोर और राजा के किस्से तो बहुत सुने होंगे। चोर पकड़ा जाता है राजा सजा देता है लेकिन यह इतिहास का एक ऐसा प्रसंग है जिसे 'भूतो ना भविष्यति' कहा जा सकता है। इस प्रसंग में चोर राजा की जान बचाता है और राज दरबार 'बख्शीश' में चोर के सारे गुनाह माफ कर देता है। इस प्रसंग की परतें 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम से कोई 10-12 बरस पहले खुलती-जुड़ती हैं। जनपद के प्रख्यात लेखक अमर बहादुर सिंह 'अमरेश' द्वारा जनपद के  प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक राना बेनी माधव सिंह पर एक किताब 1960 के दशक में लिखी गई थी। इस किताब में प्रथम स्वाधीनता संग्राम से पहले अवध के नवाब के नाजिम खान अली के साथ नायन में हुए युद्ध का जिक्र और राना बेनी माधव को बंदी बनाए जाने का किस्सा दर्ज है।  आइए! सिलसिलेवार जानते हैं वह प्रसंग.. ∆ नायन राजा का नाजिम के खिलाफ विद्रोह जिला तब कई तालुकों में बंटा था। अवध के नवाब ने निर्दयी खान अली को नाजिम बनाकर यहां भेजा हुआ था। नाजिम खान अली के अत्याचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। उसने दीन शाह गौरा के तालुके...

रायबरेली में गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की मनाई गई तृतीय पुण्यतिथि

रायबरेली। रायबरेली में गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह जी की तृतीय पुण्यतिथि पर 20 अगस्त को उनके कार्यालय, कोठी पर हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों के हुजूम में सिर्फ एक बात की ही चर्चा रही कि वे सदर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं  सीमित नही थे, वह पूरे जनपद रायबरेली के लोगों के लिए संरक्षक की भूमिका में रहे और उनके हर सुख - दुख के साथ भी खड़े रहे।   स्व. पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के कार्यकाल में किसी भी गरीब को नही किया गया प्रताड़ित स्व. पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के कार्यकाल में कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी गरीब को प्रताड़ित नहीं कर सकता था उनके एक फोन कॉल पर गरीबों को शोषण और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती थी। उनकी इसी छवि से उनको रॉबिनहुड, गरीबों का मसीहा व जननायक के रूप में पहचान मिली। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह ने जनपद की लगभग 3 दशकों तक सेवा समर्पण भाव से की। इस दौरान उन्होंने बढ़-चढ़कर गरीबों, असहाय, एवं निशक्त जनों की ...

रायबरेली में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं ने किया शंखनाद व रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया शंखनाद रायबरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था शंखनाद एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आईएमए भवन स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया शंखनाद रक्तदान शिविर का उद्घाटन संस्था के संयोजक मुनीष अग्रवाल एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर गोपाल गुप्ता द्वारा किया गया।रक्तदान जागरूकता शिविर में बोलते हुए संस्था के संयोजक मुनीष अग्रवाल ने कहा एक स्वस्थ व्यक्ति को जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच में हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर और स्वस्थ होता है साथ ही दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों में ह्रदय रोग की संभावना कम पाई जाती है साथ ही रक्त पतला हो जाता है जिससे हृदयाघात की संभावना कम हो जाती है। रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन आईएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर गोपाल गुप्ता ने बताया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ब्लड बैंक प्रारंभ किया जा...

रायबरेली में कोरोना काल में सेवा देने वाले पचास डॉक्टर और सहकर्मी हुये सम्मानित

चिकित्सक वर्ग ने दिया करोना काल में देश को संजीवनी, एमएलसी अवनीश रायबरेली। कोरोना काल में महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सक और उनके सहकर्मी बराबर डटे रहे सरकार ने उनके मनोबल को तो बढ़ाया ही साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी उनका प्रोत्साहन किया भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे ही चिकित्सकों और उनके सहकर्मियों को सम्मानित किया गया। चिकित्सक वर्ग ने दिया करोना काल में देश को संजीवनी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने सेवा देने वाली चिकित्सकों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने संजीवनी का काम किया है उन्होंने जिस तरह से आम नागरिकों की सेवा की है उससे सरकार को सहयोग मिला है साथ ही आम जनता को भी डर से मुक्ति मिली इसलिए चिकित्सा जगत से जुड़े हुए सभी आयामों के लोग प्रशंसा के पात्र हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर डी एन मिश्रा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर डी एन मिश्रा ने क...

रायबरेली के एनटीपीसी में आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं नन्हीं प्रतिभाएं

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में चल रहे बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में आसपास के गांवों की प्रतिभाग कर रहीं बालिकाएं इस समय कराटे व मार्शल आर्ट्स आदि के माध्यम से आत्मरक्षा के सभी गुरों में पारंगत हो रही हैं। अभियान से जुड़ी संस्था हीरो माइंडमाइन व उनकी सहयोगी टीम 'सेफ कैम्पस' की फैकल्टी द्वारा बहुत सहज एवं निपुण तरीके से बच्चियों को आत्मरक्षा के सारे टिप्स समझाए जा रहे हैं और सभी नन्हीं बालिकाएं इसमें बहुत रुचि लेकर सीख रही हैं। उनके अंदर ये भावना भर रही है कि वे आत्मरक्षा के सभी गुरों को सीख कर न केवल स्वयं की रक्षा करें बल्कि प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार तथा आसपास की बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें प्रशिक्षण दें। एनटीपीसी में आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं नन्हीं प्रतिभाएं संसाधनों तथा अभावों के मध्य में रही ये नन्हीं बालिकाएं एनटीपीसी के द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान के सभी क्षेत्रों में जिस तरह अपनी छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने में एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, उससे एनटीपीसी का ये आयोजन स्वयं के उद्देश्य को सार्थक कर रहा है और इस...

रायबरेली में एनटीपीसी के निदेशक प्रचालन ने ऊंचाहार परियोजना का दौरा किया

रायबरेली। एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) रमेश बाबू वी, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीष सेन, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं) अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने ऊंचाहार परियोजना का दौरा किया। ऊंचाहार परियोजना पहुंचने पर मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार तथा अन्य महाप्रबंधकों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके साथ विद्युत ग्रह के विभिन्न साइटों का भ्रमण करके कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। निदेशक (प्रचालन) ने इस बात पर बल दिया कि मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत विद्युत उत्पादन करते हुए हमें देश व समाज की सेवा में अहर्निश तत्पर रहना है। ऊंचाहार परियोजना हर कसौटी पर सदैव खरी उतरी है आगे भी इससे ये ही अपेक्षाएं हैं। निदेशक प्रचालन ने ऊंचाहार परियोजना का दौरा किया निदेशक (प्रचालन) ने परियोजना भ्रमण के पश्चात् वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा परियोजना में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान के कार्यक्रम में भाग ले रही बालिकाओं से मुलाकात की और उनकी प्रतिभा तथा जिज्ञासु प्रवृत्ति को देखकर भाव विभोर हो उठे। अतिथियों ने बालिकाओं के द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी को देख...

रजत जयंती वर्ष : हम हैं राही स्मृति अभियान के

  रजत जयंती वर्ष : हम हैं राही स्मृति अभियान के यही तारीख थी नौ मई। साल 1998। अपने ही गांव-घर, जनपद, प्रदेश और देश में भुला-बिसरा दिए गए हिंदी के प्रथम आचार्य हम सबको एक भाषा, एक बोली-बानी और नवीन व्याकरण देने वाले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों को संजोने से जुड़ा अभियान शुरू हुआ। शुरुआत 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी के बीच रायबरेली शहर के शहीद चौक से ध्यानाकर्षण धरने के माध्यम से हुई। यह एक शुरुआत भर थी। कोई खाका नहीं। कोई आका नहीं। कुल जमा 40-50 और पवित्र संकल्प इस अभियान की नींव में थे। प्रकृति या यूं कहें खुद आचार्य जी ने शहीद चौक पर जुटे अनुयायियों की परीक्षा ली। टेंट के नीचे बैठे लोग अपने इस पूर्वज और हिंदी के पुरोधा की यादों को जीवंत बनाने का संकल्प ले ही रहे थे कि तेज अंधड़ से 18×36 का टेंट उड़ गया। लोग बाल बाल बचे लेकिन कोई डिगा न हटा। ध्यानाकर्षण धरना अपने तय समय पर ही खत्म हुआ।     पहली परीक्षा में पास होने के बाद चल पड़ा स्मृति संरक्षण अभियान आप सब के सहयोग-स्नेह और संरक्षण से कई पड़ाव पार करते हुए आज यहां तक पहुंचा है। अभियान का यह ...

जयंती पर आचार्य द्विवेदी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया

जयंती पर आचार्य द्विवेदी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया रायबरेली। हिंदी के युग प्रवर्तक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की 158वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में राही ब्लाक परिसर और जन्मस्थान दौलतपुर में स्थापित प्रतिमाओं पर हिंदी सेवियों ने फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आचार्य द्विवेदी स्मृतियों को जीवंत बनाने के अभियान के 25वें वर्ष पर विविध आयोजन का संकल्प भी लिया गया।    राही ब्लाक स्थित प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि स्मृति संरक्षण अभियान वर्ष 1998 में आज ही के दिन शुरू हुआ था। अभियान का 25 वां वर्ष शुरू हो गया है। यह वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। दौलतपुर में भी कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। समिति के महामंत्री अनिल मिश्र ने कहा कि  प्रतिमा स्थापित करने में पूर्व खंड विकास अधिकारी विनोद सिंह गौर ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने उनको भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।    इस मौके पर प्रमोद अवस्थी लंबू बाजपेई, अमित सिंह, चंद्रमणि बाजपेई स...

ऐसे पुलिस वाले करते हैं आम राहगीरों को परेशान,चेकिंग होने से पहले अधिकारियों की सूचना मिल जाती है कार्यालयों के कर्मचारियों को।

रायबरेली। ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को लेकर कई बार ऐसे मामले देखने को मिले जो हकीकत में उत्तर प्रदेश सरकार पर दाग लगाने वाले होते है। चौराहे पर पुलिस खड़ी हो जाती है फिर चाहे वह शहर हो या ग्रामीण और ट्रैफिक पुलिस में देखने को मिलता हैं कि जो हाई प्रोफाइल व्यक्ति होते हैं उनकी ना ही चेकिंग होती है ना ही उनका चालान होता है। लेकिन मिडिल क्लास या गरीब आदमी जब अपनी बाइक से सफर करता है तो उसका चालान तुरंत कर दिया जाता है। जब से ट्रैफिक पुलिस को टेबलेट की डिजिटल चालान करने की सुविधा मिली है तब से ज्यादातर मामले ऐसे देखने को मिलते हैं की कोई गांव का किसान या गरीब व्यक्ति सिंगल हो या दो लोग एक बाइक पर जा रहे हो तो अचानक उसको किस निगाहों से देखते हैं ट्रैफिक पुलिस और फटाक चालान कर देते हैं। डिस्टल का दौर है इसलिए टेबलेट पर बटन दबाते ही एक फोटो खिंचती है और चालान हो जाता है इसके बाद वह व्यक्ति पुलिस से पूछता है साहब मेरा क्या कसूर था कभी-कभी कागज होने के बावजूद भी छोटी सी चीजों को लेकर ट्रैफिक पुलिस चालान काट देती है जो कि मजदूर तबका होता है और अपनी रोजी रोटी के लिए निकलते हैं ।कभी-कभी ट...

केंद्र और राज्य सरकार ने एनटीपीसी के प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रमिकों के लिए किया यह बड़ा ऐलान,परिवार को मिलेगी यह बड़ी राहत

 रायबरेली।  एनटीपीसी लिमिटेड ने चमोली जिले के तपोवन परियोजना में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजे के वितरण के लिए आवश्यक सभी तौर-तरीकों और प्रक्रियाओं को तेज कर दिया है. हाई-एंड मशीनरी के साथ बचाव अभियान पूरे जोरों पर जारी है । प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रमिकों के लिए किया यह बड़ा ऐलान जहां एनटीपीसी अपनी परियोजना के निर्माण में लगी एजेंसी के श्रमिकों के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे रही है वहीं  राज्य और केंद्र सरकारों ने क्रमशः 4 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा की है. इसके अलावा, पीएफ और कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत और श्रमिकों के वैधानिक प्रावधानों के अनुसार  5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक का मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा ।एनटीपीसी का एक समर्पित कार्यबल प्रत्येक लापता कर्मी के संबंध में आवश्यक सूचनाओं को एकत्र करने और जिला प्रशासन के साथ संपर्क स्थापित करने पर काम किया है ।     तपोवन विष्णुगढ़ परियोजना में बचाव अभियान पूरी तरह से जारी           ...

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये भेट की चेक

                        उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह राममंदिर निर्माण के लिए राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये दिए। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के तेज गांव में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें चंपत राय ने कहा कि सुरेंद्र सिंह के परिवार ने बनारस हिंदू विश्व विद्यालय में एक फैकल्टी का निर्माण कराया था। बिना किसी कामना इच्छा के केवल समाज के कल्याण की भावना इच्छा से इस प्रकार से जो समर्पित करते हैं वो माता-पिता के द्वारा डीए गए संस्कारों का फल है। मैं प्रार्थना करता हूं परमात्मा सुरेंद्र बहादुर सिंह को सुखी स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन प्रदान करे।  राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये भेट की चेक वहीं मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा किराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के पहले सभी प्रकार के तकनीकि वैज्ञानिक परीक्षण पूरे हो गए हैं। नींव  का सर्वोत्तम ड्राइंग क्या होगा उस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। आईआईटी दिल्ली, ...

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के (सृजन) अभियान में हो सकती हैं शामिल

                           रायबरेली । पंचायती चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने धरातल पर अपने पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों को गांव में जनता के द्वार तक पहुंचने की तैयारियों  को  लेकर बैठकों की शुरुआत कर दी है, साथ ही पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने मुद्दे और योजनाओं को आम जनता तक बताने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नए साल की शुरुआत होते ही पहले महीने में ही रायबरेली का दौरा करने की बात पार्टी कार्यालय से बताई जा रही है। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के इस संभावित दौरे को लेकर पार्टी के स्थानीय संगठन की तैयारियों की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल पंचायती चुनाव औरआने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव पर होगी चर्चा   जिले में कांग्रेस के संगठन (सृजन) अ...

यूपी के सीएम को अपशब्द कहने के मामले में आप विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली कोर्ट से मिली जमानत

यूपी के सीएम को अपशब्द कहने के मामले में आप विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली कोर्ट से मिली जमानत     रायबरेली . यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  सोमनाथ भारती ने अपशब्द कहे थे और पुलिस के साथ अभद्रता की थी ।इस मामले में शनिवार को रायबरेली की एमपी- एमएलए कोर्ट में सोमनाथ भारती को जमानत दे दी । दिल्ली के आप विधायक एवं पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दी । कोर्ट ने आप विधायक को बिना अनुमति के देश नही छोड़ने की भी शर्त जमानत में लगाई है। विशेष जज विनोद कुमार बरनवाल के सामने शासकीय अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह और विधायक के पक्ष से एडवोकेट सुरेंद्र सिंह  भदौरिया ने जमानत पर बहस की थी। इन दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने आप विधायक सोमनाथ भारती सशस्त्र जमानत दी।     आप विधायक सोमनाथ भारती सुल्तानपुर जेल में है बंद है    मामला यह है कि सोमनाथ भारती सुल्तानपुर की अमहट जेल में बंद है। पिछले दिनों रविवार को सोमनाथ भारती के खिलाफ अमेठी में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की एमपी -एमएलए...

कांग्रेस के राज परिवार को नहीं पता कि किले को भेदने की चल रही तैयारी, बेखबर है सेनापति और सिपाही

  कांग्रेस के राज परिवार को नहीं पता कि किले को भेदने की चल रही तैयारी, बेखबर है सेनापति और सिपाही   रायबरेली. कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली के राजनैतिक किले को भेदने के लिए तमाम छोटी और बड़ी पार्टियां लगातार कोशिश कर रही है। पूर्व में भी छोटी बड़ी पार्टियों ने यहां कब्जा किया। लेकिन सफाया नहीं कर सकी। कांग्रेस के इस किले को इंदिरा गांधी ने तैयार किया था और मेहनत से इसे सुरक्षित भी रखा। उनके निधन के बाद बहू सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी निगाहबानी की। लेकिन अब पहले वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही। रायबरेली के राजनीतिक पृष्ठभूमि में छोटी बड़ी पार्टियां भी प्रवेश कर रही है। जो कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने किया यह दावा कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी दावे के साथ कहते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी 6 विधानसभा सीटों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कोरोनावायरस हवाला देते हुए कहा कि सांसद सोनिया गांधी और स्टार नेत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली नहीं आ सकी। लेकिन हकीकत ...

रायबरेली कांग्रेस विधायक ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ ,बताया ईमानदार और पूज्‍यनीय

    रायबरेली कांग्रेस विधायक ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ ,बताया ईमानदार और पूज्‍यनीय   रायबरेली । आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती  के ऊपर आज रायबरेली में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के विरोध को चलते एक युवक ने विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर काली स्याही फेंक दी थी। इसको लेकर हरचंदपुर कांग्रेस के विधायक ने अपने बयान में यूपी के मुख्यमंत्री की तारीफ करते नजर आए और उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। कांग्रेस विधायक ने की योगी की तारीफ   रायबरेली सदर के गेस्ट हाऊस में आज उस समय हंगामा हो गया जब दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के ऊपर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ का विरोध का सामना करना पड़ा। हिन्दू युवा वाहिनी के एक युवक ने विधायक के ऊपर काली स्याही फेकने को लेकर भी हंगामा हो गया। इस बात को लेकर विधायक और पुलिस में एक दूसरे को देखने की धमकी देने लगे। विधायक सोमनाथ भारती ने कोतवाल से उनकी वर्दी उतरवाने तक की बात कही थी। इस बात को लेकर आज कांग्रेस के हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह ने अपने बय...