सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस के राज परिवार को नहीं पता कि किले को भेदने की चल रही तैयारी, बेखबर है सेनापति और सिपाही

 कांग्रेस के राज परिवार को नहीं पता कि किले को भेदने की चल रही तैयारी, बेखबर है सेनापति और सिपाही



 


रायबरेली. कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली के राजनैतिक किले को भेदने के लिए तमाम छोटी और बड़ी पार्टियां लगातार कोशिश कर रही है। पूर्व में भी छोटी बड़ी पार्टियों ने यहां कब्जा किया। लेकिन सफाया नहीं कर सकी। कांग्रेस के इस किले को इंदिरा गांधी ने तैयार किया था और मेहनत से इसे सुरक्षित भी रखा। उनके निधन के बाद बहू सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी निगाहबानी की। लेकिन अब पहले वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही। रायबरेली के राजनीतिक पृष्ठभूमि में छोटी बड़ी पार्टियां भी प्रवेश कर रही है। जो कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है।


कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने किया यह दावा

कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी दावे के साथ कहते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी 6 विधानसभा सीटों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कोरोनावायरस हवाला देते हुए कहा कि सांसद सोनिया गांधी और स्टार नेत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली नहीं आ सकी। लेकिन हकीकत में रायबरेली के लोग से इत्तेफाक रखती हैं और लगातार संपर्क में है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बताया 

समाजवादी पार्टी अपनी मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी ने किसानों का समर्थन किया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पिछले दिनों रायबरेली दौरे पर कहा था कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए। रोजगार की समस्या को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस सबके बीच समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव का कहना है कि मौजूदा समय में यूपी और रायबरेली में जो भी कार्य चल रहे हैं या जो भी योजनाएं संचालित हैं वह सब पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल की ही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जिले के सभी सीटों पर कब्जा करेगी।  

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल के अनुसार
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने बताया कि प्रदेश सरकार जनपद का लगातार विकास कर रही है। हमने 2019 के लोकसभा चुनाव सीट अमेठी और रायबरेली को जीतने का भरपूर प्रयास किया। अमेठी में हमने तो कब्जा कर लिया। कुछ वोटों के कारण रायबरेली हमारे हाथ से निकल गई। 2022 के विधानसभा  चुनाव में हम रायबरेली की सभी 6 सीटों पर कब्जा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जनपद के लिए एक नई रोशनी बनकर आई है।

आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह

रायबरेली में आम आदमी पार्टी ने दस्तक दी है। बीते दिनों में उनके कई नेता रायबरेली आकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंक गए हैं। आप विधायक सोमनाथ भारती के रायबरेली दौरे के बाद आम आदमी पार्टी में खासा उत्साह है  साथ ही प्रदेश सरकार के लिए परेशानी का सबब भी बने। अपने विवादित बयानों  के कारण  राजनीतिक क्षेत्र में  नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। रायबरेली व अमेठी में सियासी पारा भी गर्म हो चुका है  ऐसे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी में खासा उत्साह है और आगामी चुनाव में  मजबूती से  ताल ठोकने की मंशा रखते हैं 


कांग्रेस के लिए अपने ही विधायक बने सर दर्द 

कांग्रेस के दो विधायक आगामी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा का गुणगान करने में लगे हैं  कोई मुख्यमंत्री को भगवान बताता है तो कोई गुरु बता रहा है। सदर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह इस समय योगी आदित्यनाथ और भाजपा के गुणगान करने में लगी हुई हैं, वहीं कांग्रेस के ही हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह ने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान से कर दी है।

कांग्रेस कैसे बचा पाएगी अपना गढ़ 

इन सबके बीच कांग्रेस हाईकमान पूरी तरह बेखबर है। पिछले दिनों जिले में ब्लाक अध्यक्षों के मनोनयन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। उसका प्रमाण यह रहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग तीन दर्जन कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ कर अपने इस्तीफे सोनिया गांधी को भेज दिया है। ऐसे में कांग्रेस कि सांसद  सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी किस तरह से अपनी चुनावी नैया पार लगाएगी यह तो वक्त ही बताएगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नए वर्ष पर अपने परिवार व तीसरी पीढ़ी के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिया आशीर्वाद

रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक के नेवाजगंज गांव के रहने वाले उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने साल के प्रथम दिन एक जनवरी को प्रधानमंत्री आवास दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । वह अपने परिवार के साथ उनके आवास पहुंचे थे, इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नाती प्रधानमंत्री के गोद में खेलते नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों बच्चों को गोद में बैठाकर चॉकलेट भी दी साथ ही बच्चों के साथ हँसते नजर आए, इसके बाद बच्चों को गोदी में बैठाकर फोटो भी खिंचवाई साथ ही परिवार के सभी लोंगो का हाल-चाल लिया एवं प्रधानमंत्री ने और सभी को अपना आशीर्वाद भी दिया और एक पारिवारिक फोटो भी साथ खड़े होकर खिंचवाई। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नए वर्ष के पहले दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे तीन पीढ़ियों के परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन पीढ़ियों को एक साथ आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मंत्री दिनेश सिंह ने प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत आभार जताया और कहा आपका आशीर्वाद हमारी पूजी है और हमारे पूरे पर...

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...