सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के (सृजन) अभियान में हो सकती हैं शामिल


                          


रायबरेली । पंचायती चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने धरातल पर अपने पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों को गांव में जनता के द्वार तक पहुंचने की तैयारियों को लेकर बैठकों की शुरुआत कर दी है, साथ ही पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने मुद्दे और योजनाओं को आम जनता तक बताने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नए साल की शुरुआत होते ही पहले महीने में ही रायबरेली का दौरा करने की बात पार्टी कार्यालय से बताई जा रही है। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के इस संभावित दौरे को लेकर पार्टी के स्थानीय संगठन की तैयारियों की शुरुआत हो रही है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल

पंचायती चुनाव औरआने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव पर होगी चर्चा  

जिले में कांग्रेस के संगठन (सृजन) अभियान 16 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक कार्यक्रम चलेगा। जिसमे जिले की संसदीय क्षेत्र के सभी 127 न्याय पंचायतों में बैठक होंगी । इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी,पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी पीसीसी सदस्य इन को गति देने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में रायबरेली के दौरे पर आने की संभावना हो सकती हैं। प्रियंका गांधी के संभावित रायबरेली दौरे को लेकर कांग्रेस जिला संगठन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

                                      
रायबरेली के दौरे पर आ सकती हैं प्रियंका गांधी

                               


कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की पहल चल रही है। संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में होने जा रहा है। हालांकि, यूपी के अन्य जिलों की अपेक्षा रायबरेली में पार्टी का संगठन मजबूत है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अभियान को और मजबूत बनाने की भी तैयारी चल रही है। कांग्रेस का संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता से भाजपा सरकार के किए गए जो भी कार्यों को बताया जा रहा है वह कितना सही और कितना गलत है इस विषय पर भी चर्चा होने की संभावना है। संगठन में सोशल मीडिया एवं महिलाओं, पुरुषों, युवाओं से कैसे अपने संगठन में ज्यादा-ज्यादा जोड़ सकें इस पर भी चर्चा करेंगे।  अभी हाल ही में प्रदेश स्तर पर बेरोजगार युवाओं को नौकरी के मुद्दे की भी बात कांग्रेस कर रही है एवं पिछड़ी जातियों को जोड़ने की भी रणनीति चल रही है । इन्हीं सब बातों को लेकर सृजन अभियान के इस कार्यक्रम में चर्चा होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।