सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐसे पुलिस वाले करते हैं आम राहगीरों को परेशान,चेकिंग होने से पहले अधिकारियों की सूचना मिल जाती है कार्यालयों के कर्मचारियों को।

रायबरेली। ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को लेकर कई बार ऐसे मामले देखने को मिले जो हकीकत में उत्तर प्रदेश सरकार पर दाग लगाने वाले होते है। चौराहे पर पुलिस खड़ी हो जाती है फिर चाहे वह शहर हो या ग्रामीण और ट्रैफिक पुलिस में देखने को मिलता हैं कि जो हाई प्रोफाइल व्यक्ति होते हैं उनकी ना ही चेकिंग होती है ना ही उनका चालान होता है। लेकिन मिडिल क्लास या गरीब आदमी जब अपनी बाइक से सफर करता है तो उसका चालान तुरंत कर दिया जाता है। जब से ट्रैफिक पुलिस को टेबलेट की डिजिटल चालान करने की सुविधा मिली है तब से ज्यादातर मामले ऐसे देखने को मिलते हैं की कोई गांव का किसान या गरीब व्यक्ति सिंगल हो या दो लोग एक बाइक पर जा रहे हो तो अचानक उसको किस निगाहों से देखते हैं ट्रैफिक पुलिस और फटाक चालान कर देते हैं। डिस्टल का दौर है इसलिए टेबलेट पर बटन दबाते ही एक फोटो खिंचती है और चालान हो जाता है इसके बाद वह व्यक्ति पुलिस से पूछता है साहब मेरा क्या कसूर था कभी-कभी कागज होने के बावजूद भी छोटी सी चीजों को लेकर ट्रैफिक पुलिस चालान काट देती है जो कि मजदूर तबका होता है और अपनी रोजी रोटी के लिए निकलते हैं ।कभी-कभी ट्राफिक पुलिस और सिविल पुलिस चालान के नाम पर खानापूर्ति करती है और किनारे ले जाकर उससे पूछती है भाई यह समस्या है असल में समस्या कुछ और होती है और उस गरीब से कुछ चाय पानी का पैसा ले लेते हैं यह हकीकत है । अगर इस मामले पर किसी अधिकारी को कोई एतराज हो तो वह कुछ दिन के लिए प्राइवेट वर्दी में आम जनता बनकर चौराहों पर खड़ा हो जाए या वह बाइक लेकर चौराहे पर निकलने की कोशिश करें या खड़े होकर इंतजार करें। ऐसे मामले को देखने के लिए तब स्वयं समझ में आएगा अधिकारियों को कि हमारी पुलिस व्यवस्था क्या कारनामे कर रही है। आम जनता के साथ ऐसे मामले न घटित हो इसलिए यह बताने के लिए आज सोचा कुछ लिख दिया जाए। क्योंकि इससे पुलिस प्रशासन की बदनामी ही होती है अधिकारी तो कार्यालय में या चार पहिया वाहन में बैठकर निकल जाते हैं लेकिन सिपाही से लेकर हवलदार और सब इंस्पेक्टर क्या कारनामे करते हैं क्या कभी पुलिस अधिकारियों ने यह सरकार ने इस पर ध्यान दिया है। तभी लोग कहते हैं कि पुलिस अच्छी नहीं होती है । सरकार तो पुलिस मित्रता की बात करती है न्याय दिलाने की बात करती है गलत आदमी को जेल भेजने की बात करती है और सही आदमी को न्याय दिलाने की बात करती है लेकिन हकीकत में समाज में कुछ अलग देखने को मिलता है । इसलिए जिले के पुलिस अधिकारियों को कुछ नजर कुछ समय अपने कर्मचारियों के किए गए कार्यों पर भी ध्यान देना चाहिए तभी समाज और आम जनता को इसका कुछ फायदा मिलेगा अधिकारी थानों में जाकर चेकिंग करते हैं लेकिन पहले से जानकारी हो जाती है कि जिले के पुलिस अधीक्षक या जिलाधिकारी आज जिस जगह की चेकिंग करने जा रहे हैं तो सारे काम पहले से ही चुस्त-दुरुस्त हो जाते हैं इसका कोई फायदा नहीं होता है गलती करने वाला पहले ही वह सब गलत चीजों को छुपाने की कोशिश करता है जिससे वह अपने को सुरक्षित कर सके लेकिन अचानक अधिकारी चेकिंग करेंगे तो थानों से लेकर सिविल कार्यालय तक की जानकारी हकीकत में पता चल सकेगी जिससे सरकार की तमाम ऐसी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मदद होगी और जनता भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को समझेंगे कि हां सरकार हमारे लिए जो योजनाएं और बजट देती है उसका सही उपयोग हो रहा है या नहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।