सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में कोरोना काल में सेवा देने वाले पचास डॉक्टर और सहकर्मी हुये सम्मानित

चिकित्सक वर्ग ने दिया करोना काल में देश को संजीवनी, एमएलसी अवनीश

रायबरेली। कोरोना काल में महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सक और उनके सहकर्मी बराबर डटे रहे सरकार ने उनके मनोबल को तो बढ़ाया ही साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी उनका प्रोत्साहन किया भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे ही चिकित्सकों और उनके सहकर्मियों को सम्मानित किया गया।

चिकित्सक वर्ग ने दिया करोना काल में देश को संजीवनी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने सेवा देने वाली चिकित्सकों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने संजीवनी का काम किया है उन्होंने जिस तरह से आम नागरिकों की सेवा की है उससे सरकार को सहयोग मिला है साथ ही आम जनता को भी डर से मुक्ति मिली इसलिए चिकित्सा जगत से जुड़े हुए सभी आयामों के लोग प्रशंसा के पात्र हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर डी एन मिश्रा ने की

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर डी एन मिश्रा ने की उन्होंने भी आए हुए चिकित्सकों को सम्मानित किया विशेष अतिथि के रुप में डॉक्टर डी के मिश्रा और हेमंत सिंह मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ सीबी सिंह और डॉ आशीष श्रीवास्तव ने भी इस बात का आश्वासन दिया कि जब जब देश पर इस तरह की विपत्ति आएगी चिकित्सा जगत देश के साथ खड़ा मिलेगा।

प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सुमेधा रस्तोगी ने बताया

प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सुमेधा रस्तोगी ने बताया कि भाजपा की सरकार ने करो ना काल में सहयोग करने वाले हर वर्ग को महत्व दिया है और सम्मान दिया है उसी कड़ी में चिकित्सा जगत के रायबरेली के पचास चिकित्सक और उनके पचास सहकर्मी सम्मानित किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि रायबरेली जिले को जब जब चिकित्सा जगत की जरूरत होगी तब तक पूरा सहयोग चिकित्सकों के माध्यम से जनता को मिलेगा।कोरोना काल में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा प्रकोष्ठ के निवेदन पर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया था उसके लिए अध्यक्षा सुमेधा रस्तोगी ने उनका धन्यवाद भी किया।

कोरोना काल में सेवा देने वाले पचास डॉक्टर और सहकर्मी सम्मानित

सम्मानित होने वाले मुख्य डॉक्टर ओंकार सिंह डॉक्टर शैलजा सिंह डॉक्टर राजेश गुप्ता डॉ मनीष द्विवेदी डॉ अजय श्रीवास्तव डॉ ब्रजेश सिंह डॉक्टर शैलजा सिंह डॉ नितिन गुप्ता डा दीपा आहूजा डॉ सी बी सिंह अनिल आहूजा अमित सिंह और डॉ मानवेंद्र सिंह के साथ चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया गया साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ दीपक श्रीवास्तव संगीता सिंह अमित सिंह प्रियंका वर्मा आशीष राम प्रसाद लालता प्रसाद कृष्ण कुमार निधि सिंह और विजय कुमार सहित सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...