उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर छात्रावास व महिला चिकित्सालय का किया स्थलीय किया निरीक्षण
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने ए.एन.एम. की छात्राओं से प्रशिक्षण व भोजन आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर छात्राओं द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थाओं ठीक है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने एन.एन.एम. सेन्टर छात्रावास की व्यवस्थाओं को परखा तथा छात्रावास में छात्राओं को दिये जाने वाले पानी को पीकर उसकी गुणवत्ता को पखा और भोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेन्टर में महिला चौकीदार रखने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री ने महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित रोगियों के परिजनों से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस से महिला चिकित्सालय में महिला मरीजों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।
इस मौके पर एमएलसी शिक्षक उमेशचन्द्र द्विवेदी, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित महिला चिकित्सालय के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें