सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली के एनटीपीसी में आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं नन्हीं प्रतिभाएं


रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में चल रहे बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में आसपास के गांवों की प्रतिभाग कर रहीं बालिकाएं इस समय कराटे व मार्शल आर्ट्स आदि के माध्यम से आत्मरक्षा के सभी गुरों में पारंगत हो रही हैं। अभियान से जुड़ी संस्था हीरो माइंडमाइन व उनकी सहयोगी टीम 'सेफ कैम्पस' की फैकल्टी द्वारा बहुत सहज एवं निपुण तरीके से बच्चियों को आत्मरक्षा के सारे टिप्स समझाए जा रहे हैं और सभी नन्हीं बालिकाएं इसमें बहुत रुचि लेकर सीख रही हैं। उनके अंदर ये भावना भर रही है कि वे आत्मरक्षा के सभी गुरों को सीख कर न केवल स्वयं की रक्षा करें बल्कि प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार तथा आसपास की बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें प्रशिक्षण दें।

एनटीपीसी में आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं नन्हीं प्रतिभाएं

संसाधनों तथा अभावों के मध्य में रही ये नन्हीं बालिकाएं एनटीपीसी के द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान के सभी क्षेत्रों में जिस तरह अपनी छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने में एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, उससे एनटीपीसी का ये आयोजन स्वयं के उद्देश्य को सार्थक कर रहा है और इससे बालिकाओं के अभिभावकों के साथ-साथ आसपास के गांवों के अन्य निवासियों में एनटीपीसी के इस कार्यक्रम के प्रति रूचि व विश्वास प्रबल हो रहा है।

बालिका सशक्तिकरण अभियान को दे रहे गति 



बालिका सशक्तिकरण अभियान को गति दे रहे परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार व मानव संसाधन की प्रमुख वंदना चतुर्वेदी ने सभी बालिकाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनटीपीसी का प्रयास है कि जब ये बालिकाएं प्रशिक्षण के उपरांत अपने घरों को लौटें तो सभी गुणों से परिपूर्ण एक दक्ष व सशक्त बालिका के रूप में निखरें तथा अन्य ग्रामीण बालिकाओं के लिए रोल मॉडल बन सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...