सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये भेट की चेक


 


                     


उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह राममंदिर निर्माण के लिए राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये दिए। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के तेज गांव में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें चंपत राय ने कहा कि सुरेंद्र सिंह के परिवार ने बनारस हिंदू विश्व विद्यालय में एक फैकल्टी का निर्माण कराया था। बिना किसी कामना इच्छा के केवल समाज के कल्याण की भावना इच्छा से इस प्रकार से जो समर्पित करते हैं वो माता-पिता के द्वारा डीए गए संस्कारों का फल है। मैं प्रार्थना करता हूं परमात्मा सुरेंद्र बहादुर सिंह को सुखी स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन प्रदान करे।


 राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये भेट की चेक

वहीं मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा किराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के पहले सभी प्रकार के तकनीकि वैज्ञानिक परीक्षण पूरे हो गए हैं। नींव  का सर्वोत्तम ड्राइंग क्या होगा उस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवहाटी, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी बाम्बे, नेशनल टेक्नालॉजीकल सूरत के डायरेक्टर प्रोफेसर गांधी, नेशनल जियो रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद एनजीआरआई के वैज्ञानिक टेक्नेशियन और टाटा इनके वैज्ञानिकों और इंजीनियर के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने एक ऐतिहासिक काम को अंजाम दिया है। बहुत शीघ्र संभवतः एक सप्ताह में ड्राइंग तैयार हो जाएगी और शताब्दियों तक मजबूत रहने वाली नींव का काम प्रारंभ हो जाएगा।

                                  


उन्होंने आगे कहा कि मकर संक्रांति का अगर विचार कर लें तो 39 महीने में ये कार्य पूरा हो जाएगा। आज से संपूर्ण भारत में मंदिर के लिए संसाधन समाज का समर्पण स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारों को मानने वाले तमाम कार्यकर्ता बंधु देश देश गांव-गांव जाना शुरू करेंगे। 42 दिन का ये अभियान है, मकर संक्रांति से ये शुरू हुआ है जो माघ पूर्णिमा तक चलेगा। कार्यकर्ताओ की इच्छा शक्ति को देखकर लगता है 42 दिन में हिंदुस्तान के 5 लाख से भी अधिक गावों में और 12 लाख से भी अधिक घरों में संपर्क होगा।


उधर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं जीवन में बहुत कुछ करना चाहता हूं इसलिए मैं जीना चाहता हूं। राममंदिर के लिए दान करना एक अलग सोच है और इतना बड़ा दान करना एक अलग सोच है। राम में हमारी आस्था है और राममंदिर निर्माण के लिए सैकड़ों वर्षों से लड़ाई लड़ी गई, मुकदमा चलता रहा अंत में आकर के फैसला आया राममंदिर के पक्ष में। अब राममंदिर उस स्थान पर बनेगा जहां पहले था। इसी के लिए हम दान देने जा रहे हैं।
अगर छोटा-मोटा दान देने तो इतना बड़ा कार्यक्रम नही करते, उस धनराशि के सम्मान रखने के हिसाब से कार्यक्रम हो रहा। राममंदिर बड़ी चीज है इतिहास उसका गवाह होगा, वो इतना बड़ा है कि एक करोड़ रूपए उसके लिए कुछ नही है। हमने ये सुना की उत्तर प्रदेश मे अबतक 1 करोड़ रूपए दान दिया गया है, हमने इसलिए उसमे 11 लाख 11 हजार और बढ़ाकर दान दिया ताकि दान देने का भी मजा आए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।