सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की

रायबरेली।  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। बैठक को सम्बोधित करने हुए उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त पात्र व्यक्तियों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी सेवाएं पुण्य सेवाएं हैं, इस सेवाओं के निर्वहन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग भी सेवा का विभाग है, बिजली आपूर्ति में लापरवाही नहीं की जाए, जितनी बिजली सरकार दे रही है उतनी बिजली की आपूर्ति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में आज सबसे पहले बिजली विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि बिजली आपूर्ति में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओवर बिलिंग और ओवर ड्यू के प्रकरण को कैंप लगाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली के कनेक्शन तथा ट्रांसफार्मर बदलने आदि के मामलों में समय का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में बिजली आपूर्ति आदि के कार्यों का निहित रूप से अनुश्रवण अपने स्तर से भी करें।


इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने जनपद में जल जीवन मिशन से सम्बन्धित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यह योजना सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, नल से जल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यह भी एक सेवा है, इसे सेवा भाव से ही किया जाए। उन्होंने इस योजनाओं से जुड़े एक अभियन्ता से उसके कार्यो की समीक्षा करते हुए बछरावां की ग्राम कन्नावां के ग्राम प्रधान से तत्काल अपने फोन के माध्यम से बात करके इस योजना की प्रगति का हाल पूछा। जवाब में प्रधान द्वारा बताया गया कि योजना की प्रगति उत्साह जनक है। उप मुख्यमंत्री जी ने ग्राम प्रधान से पूछा कि पानी की टंकी बनी है ? पानी की व्यवस्था से संतुष्ट है ? कोई दिक्कत तो नहीं ? प्रधान ने बताया कि सब अच्छा है।
उप मुख्यमंत्री ने इसके बाद जनपद में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के नामांकन तथा आपरेशन कायाकल्प की प्रगति के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की और कहा कि वह नियमित रूप से रोड साईड स्कूलों के अलावा दूर सुदूर क्षेत्रों में स्थिति स्कूलों का औचक निरीक्षण किया करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को भेजे जाने वाली धनराशि के सदुपयोग की समीक्षा भी करें और अभिभावकों से लगातार संपर्क में रहें। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सरकार पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवा रही है, किसी भी मरीज को दवाओं के अभाव में वापस नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है कि तहसील स्तर पर इस सम्बन्ध में समीक्षा बैठके की जाएं और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले रोगियों को बिना किसी जेनुइन कारण के जिला अस्पताल रेफर न किया जाए, एक रजिस्टर पर रेफर किये जाने वाले रोगियों का विवरण उसमें दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश एवं कुत्ता काटने का कोई भी मरीज अस्पताल से वापस न किया जाए, इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। उन्होंने संजीवनी एप के उपयोग, व्हीलचेयर, एम्बुलेंस की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि नियमित रूप से इसका अनुश्रवण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि समस्त अस्पतालों केन्द्रों आदि पर डाक्टरों के आने जाने का टाइम टेबल प्रदर्शित किया जाए और वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वर्षा के इन दिनों में आकलन का कार्य पूर्ण कर लिया जए और वर्षा पूर्ण होते ही रायबरेली की समस्त सड़कों को स्तरीय बनाया जाए। किसी भी सड़कों पर गड्ढा नही दिखना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं से कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने जनपद में गोवंश संरक्षण के सम्बन्ध में जिला पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि भूसा चारा की उपलब्धि की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लम्पिन बीमारी से पशुओं के बचाव विशेष रूप से करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, एमएलसी शिक्षक उमेशचंद्र द्विवेदी, सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी सहित जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वि.रा पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।