सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की मनाई गई तृतीय पुण्यतिथि




रायबरेली। रायबरेली में गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह जी की तृतीय पुण्यतिथि पर 20 अगस्त को उनके कार्यालय, कोठी पर हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों के हुजूम में सिर्फ एक बात की ही चर्चा रही कि वे सदर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं  सीमित नही थे, वह पूरे जनपद रायबरेली के लोगों के लिए संरक्षक की भूमिका में रहे और उनके हर सुख - दुख के साथ भी खड़े रहे।  

स्व. पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के कार्यकाल में किसी भी गरीब को नही किया गया प्रताड़ित

स्व. पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के कार्यकाल में कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी गरीब को प्रताड़ित नहीं कर सकता था उनके एक फोन कॉल पर गरीबों को शोषण और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती थी। उनकी इसी छवि से उनको रॉबिनहुड, गरीबों का मसीहा व जननायक के रूप में पहचान मिली। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह ने जनपद की लगभग 3 दशकों तक सेवा समर्पण भाव से की। इस दौरान उन्होंने बढ़-चढ़कर गरीबों, असहाय, एवं निशक्त जनों की सेवा की व कन्याओं की शादियों में व अग्निपीड़ितों की सहायता में सदैव अग्रणी भूमिका में नजर आए। उनके पास जब भी कोई जरूरतमंद पहुंचा कभी खाली हाथ वापस नहीं आया।

उनकी विरासत को संभालने व आगे ले जाने का के लिए आगे आए यह लोग

उनकी विरासत को संभालने व आगे ले जाने का कार्य उनकी धर्मपत्नी वैशाली सिंह (ब्लाक प्रमुख अमावां), बड़ी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह व छोटी बेटी देवांशी सिंह अध्यक्ष डीएस फाउंडेशन बखूबी कर रही है। रायबरेली की जनता विधायक जी का अक्स इन तीनों में देख रही है। 


पुण्यतिथि के अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने नम आंखों से अपने पिता स्व. अखिलेश सिंह जी को पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि रायबरेली में विधायक जी जैसा ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। आज भी विधायक जी की किस्से गली- मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे, बड़े - बुजुर्गों की जुबां पर हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं। वह जब भी क्षेत्र में जाती हैं पिता के द्वारा कमाए गए सत्कर्मों की वजह से ही उन्हें क्षेत्र में विधायक के रुप में ना मानकर, बेटी के रूप में लोगों का प्यार - सम्मान व मान मिलता है जिसे पाकर वह अपने आपको अभिभूत समझती हैं।


पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, कमलेश सिंह, भगौती सिंह, ब्लाक प्रमुख राही धर्मेंद्र बहादुर यादव, प्रमुख समाजसेवी व व्यापारी सुक्खू बाबू, उमेश सिकरिया, मुशीर अहमद, कमल श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, संदीप यादव के साथ क्षेत्र के प्रधानगण, शहर क्षेत्र के गणमान्य जन व हर वर्ग का कार्यकर्ता व आम जनमानस ने विधायक कोठी, कोतवाली रोड़ पहुंचकर अपने जननेता पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।