सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पत्रकारिता के मायने

पत्रकारिता दिवस पर विशेष                 अनुज अवस्थी ‘समय और समाज के सन्दर्भ में सजग रहकर नागरिकों में दायित्व बोध कराने की कला को पत्रकारिता की संज्ञा दी गयी है।’ समाज हित में सम्यक प्रकाशन को पत्रकारिता कहा जाता है। असत्य, अशिव और असुन्दर पर सत्यम्-शिवम्-सुन्दरम् की शंख ध्वनि ही पत्रकारिता है। मनुष्य स्वभाव की हीन व्यत्तियों को उत्तेजना देकर, हिंसा-द्वेष फैलाकर, बड़ों की निन्दाकर, लोगों की घरेलू बात पर कुत्सिक टीका-टिप्पणी कर, अमोद-प्रमोद का अभाव अश्लीलता से पूर्ण करने की चेष्टा कर तथा ऐसे ही अन्य उपायों से समाचार पत्र की बिक्री और चैनलों का क्रेज बढ़ाया जा सकता है, महामूर्ख धनी की प्रशंसा के पुल बांधकर तथा स्वार्थ विशेष के लोगों के हित चिन्तक बनकर भी रुपया कमाया जा सकता है, देशभक्त बनकर भी स्वार्थ सिद्धि की जा सकती है, लेकिन सब सब पत्रकारिता की आड़ से हो तो कितना शर्मनाक है? आज की पत्रकारिता में उतरे स्वार्थी तत्व समाचार पत्र और पत्रकार शब्द के गौरव को नष्ट करने में लगे है। ‘लास ऐन्जेल्स टाइम्स’ के ‘ओटिस शैलेलर’ का मत है कि ‘सत्य का सामाजिक...

उन्नाव के मालवी कमला शंकर अवस्थी का निधन

उन्नाव के मालवी कमला शंकर अवस्थी का निधन, जनता में शोक की लहर।  उन्नाव जनपद के मालवी कहे जाने वाले शिक्षा सेवी आदरणीय कमलाशंकर अवस्थी ने 87 वर्ष की अवस्था में अपने रामलीला मैदान उन्नाव स्थित आवास पर रात 1:30 बजे सीताराम के भजनों के बीच अंतिम सांस ली.  वह पिछले चल रहे थे ।उन्नाव की जनता में शोक की लहर फैल गई । श्री अवस्थी का जन्म 1931 में पंडित गोकरन नाथ अवस्थी एवं श्रीमती रामदुलारी अवस्थी के आंगन में हुआ था ।आपके पिता बीघापुर ब्लाक के सथनी  बाला खेड़ा गांव के निवासी थे। रोजी रोटी के सिलसिले में वह कोलकाता  चले गए वही उनका कम उम्र में निधन हो गया ,उस वक्त कमलाशंकर अवस्थी सिर्फ 3 वर्ष के थे । मां रामदुलारी अवस्थी उन्हें उन्नाव ले कर चली आई यही उनका लालन-पालन हुआ । राजनीति एवं सहकारिता आंदोलन से जुड़े श्री अवस्थी ने शिक्षा के क्षेत्र में 90 के दशक में कदम रखा और उन्नाव जनपद के मूल निवासी विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में उपकुलपति रहे। डॉक्टर शिवमंगल सिंह पाल सिंह सुमन की सरपरस्ती में जनपद की माटी के सपूत महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के नाम पर निराला शिक्षा...

प्रधान के भाई की गोली मार कर हत्या , सगाई होने से पहले ही उठी अर्थी

जिले में अपराध का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जगतपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बेही में प्रधान के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, प्रधान के भाई की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और लोगों में दहशत का माहौल है। ये है पूरी घटना   जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जगतपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बेही गांव के करीब बने एक आरओ प्लांट में सो रहे प्रधान के चचेरे भाई की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह आरओ प्लांट पर सो रहा था। गोली युवक के पेट में लगी। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक के शरीर के कपडे़ फटे हुये थे, अससे प्रतीत होता है कि युवक और हमलावरों में भिड़ंत हुई थी। सुबह प्लांट में पहुंचे कर्मचारियों ने युवक का शव देखकर सूचना परिजनों को दी । मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक का शव देखकर सभी बदहवास हो गये थे।  सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गयी सूचना मिलते ही पहुंचे आलाधिकारी घटनास्थल पर पूंछताछ करती पुलिस हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल प...

2019 के चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा सजाने लगी चौपाल

रायबरेली, ऊँचाहार रोहनिया ब्लाॅक के अन्तर्गत सलीमपमर बहेरवार ग्राम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता डा0 जी. बी. सिंह ने प्रवास के दौरान चैपाल लगाकर केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी  योजनाओं की जनता को जानकारी दी।  डा0 सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कौशल विकास योजना, उज्जवला योजना जैसी तमाम योजनाएं गरीबों के लिए वरदान स्वरुप साबित हो रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। मौके पर ग्राम प्रधान और बूथ अध्यक्ष को बैठाकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर तुरन्त  निस्तारण भी कराया गया। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए खराब पड़े हैण्डपम्पों को रिबोर करने के लिए डा0 सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी से बात किया तथा एक सप्ताह के अन्दर पेयजल की समस्या दूर करने की बात कही। कुछ ग्रामीण बुजुर्ग माताओं को वृद्वावस्था पेंशन, विधवा पंेशन और विकलांगता पेंशन का लाभ नही मिला। डा0 सिंह ने आवेदन करने की बात कही। तथा पेंशन लाभ देने के लिए अधिकारियों से भी वार्ता की। डा0 सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ठ निर्द...

ग्राम स्वराज्य अभियान के द्रारा अजीविका एवं कौशल विकास मेला संपन्न

देश में  केन्द्र सरकार महिलाओं को लेकर काफी गम्भीर दिखाई पड़ रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री जी महिलाओं के लिये तमाम योजनायें लेकर देश के प्रत्येक राज्य में तेजी से फैला रहे है। फिर चाहे रोजगार, या तकनीकी शिक्षा व देश की सुरक्षा में की बात हो। इसी को लेकर रायबरेली में स्वराज भारत अभियान के तहत फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में आजीविका एवं कौशल विकास मेले का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित मेले में अग्रिमाओं ने रायबरेली के सभी ब्लॉक में संचालित हो चुके के.एम.सी लाउन्जों के विषय में बताते हुए कहा कि केएमसी लाउंज में 12 घंटे उपस्थित रहने वाली अग्रिमाओं व नर्सों द्वारा माँ को घर जैसा एहसास करवाया जाता हैं, केएमसी में माँ को समझा जाता हैं जिससे अग्रिमा,चिकित्सक और मां की मध्य एक परिवार का रिश्ता बन जाता हैं। रायबरेली के सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों में अग्रिमाएं केएमसी मदर्स को यह एहसास दिलाती हैं कि वो एक खास माँ हैं जिन्हें ये सब सुविधाये मिल रही हैं और वो इसकी इस निःस्वार्थ सेवा की पूरी हकदार हैं।  सीएचसी के केएमसी यूनिट में हर बच्चे को केएमसी मिले इसके लिए पूरा नर्स स्टाफ लगा रहता हैं। म...

नाईपर कुछ समय के लिए शिफ्ट होगा , रायबरेली से जाएगा नहीं

रायबरेली में नाईपर लखनउ के मोहनलालगंज के अस्थाई परिसर में शिफट होने की खबर से रायबरेली की कांग्रेंस पार्टी और यहां की जनता में काफी रोष पैदा होता नजर आ रहा था लेकिन कुछ लोगों की माने तो यह केवल कुछ दिन के लिये शिप्ट हो रहा है।  ना कि रायबरेली से जा रहा है। यह अभी तक लखनउ और रायबरेली में किराए के दो भवनों में चल रहा है। बछरावां के विनायकपुर में स्थायी परिसर का निर्माण पूरा होने नाईपर यहां पूरी तरह से काम करने लगेगा। वर्तमान समय में राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान नाईपर दो किराए के परिसर रायबरेली में दूरभाषनगर स्थित आईटीआई लिमिटेड और लखनउ के सीएसआईआर-सीडीआरआई में चल रहा है।  दोनो ही स्थानों  पर नाईपर को किराए के रुप एक लम्बी रकम प्रति वर्ष करीब एक करोड़ 50 लाख  रुपये देने पड़ रहे है। नाईपर के दोनो जगह चल रहे संस्थानों को एक ही जगह संचालित करने के लिए सरकार ने बछरावां के विनायकपुर गांव में ग्राम समाज की करीब 50 एकड़ भूमि वर्ष 2014 में निशुल्क दी गई थी। जिसमें नाईपर के स्थाई भवन का निर्माण होना है। चुरुवा बार्डर के पास सेंहगो रोड से करीब 4 किमी दूर बछरा...

21 अप्रैल की मुख्यमंत्री और अमितशाह की रैली को सफल बनाने वाले पुलिस अफसरों का सम्मान

21 अप्रैल की मुख्यमंत्री और अमितशाह की रैली को सफल बनाने वाले पुलिस अफसरों का सम्मान   रैली में शार्टसर्किट से लगी आग से बचाव कर्मियों को भी किया गया पुरस्कृत   रायबरेली में  अब आम जनता को जिले के एसपी शिवहरि मीणा ने ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा देने का उठाया सख्त कदम। क्योंकि जिले में लगातार बैकों और राहगीरों के साथ कई प्रकार की घटनायें होती रहती है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता का ही होता है। दूसरी तरफ एसपी ने 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री और अमितशाह की रैली में शार्ट शर्किट से लगी आग में फायरबिग्रेड के लोगों और सही तरह भीड़ को नियन्त्रण करने के लिये जिले के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जिससे इन लोगों का अच्छे कार्य करने का मनोबल और आगे बढेगां।   रायबरेली में  बैंकों में अलार्म की आवाज सुनाई देगी।  उसकी आवाज बैंक के साथ-साथ थानों में भी सुनाई देगी। यह सुनने में थोड़ा कुछ आम जनता को  अटपटा सा जरुर लग रहा होगा, लेकिन यह हकीकत में होने वाला है। क्योंकि शासन द्धारा मीटिंग में जनता की सुरक्षा को लेकर कुछ सम्भवता निर्देश आय...

प्रधानमंत्री की योजना में देश के 6 शहरो में रायबरेली बनेगा रोजगार का केंद्र

रायबरेलीः देश में रोजगार को लेकर सरकार काफी ध्यान देती नजर आ रही है। शहरों में कौशल विकास संस्थान खुलने चालू हो गये है। और देश के युवाओं को इस संस्थान में नई नई तकनीक के विषय में बताया जा रहा है। जिससे युवा देश और दुनिया में कहीं भी जाकर नौकरी और स्वयं का रोजगार पा  सकते है। शहरों में गैस पाइप लाइन बिछाने की तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसमें गैस पाइप फिटर की मांग बढ़नी तय है। यहां पर कई युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जिससे रोजगार के तमाम अवसर मिलेंगे। साथ ही रायबरेली  में युवाओं का रोजगार का एक केन्द्र भी बनने की उम्मीद होगी।  रायबरेली में प्रेस वार्ता में गेल के डायरेक्टर पीके गुप्ता ने पत्रकारों से बात की। वे आइटीआइ ऑफिसर्स क्लब में कौशल विकास संस्थान की ओर आयोजित दीक्षांत और सेवायोजन समारोह 2018 को संबोधित करने आये थे। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही विश्वस्तरीय लैब की सुविधा भी मिल सकेगी। यह युवाओं को रोजगार का एक बेहतर माध्यम बन सकेगा। सीयूजीएल एमडी अमरेंद्र कुमार ने ...

जिले के दो स्कूलों के छात्र और छात्रों ने किया टॉप

न्यू स्टैण्डर्ड इण्टर कालेज हाईस्कूल में जनपद में अव्वल इण्टरमीडिएट में विबग्योर पब्लिक स्कूल रायबरेली जिले में टाॅप पर   न्यू स्टैण्डर्ड कालेज के संस्थापक प्रबन्धक शषि कान्त शर्मा की मेहनत रंग लायी  हाईस्कूल में  न्यू स्टैण्डर्ड कालेज छात्र सूरज चैधरी व कार्तिकेय यादव इण्टरमीडिएट में विबग्योर पब्लिक स्कूल रायबरेली जिले में टाॅप  सौम्या पटेल रायबरेली  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल इण्टर कालेज के बच्चों ने जिले में टाॅप कर अपने स्कूल का जनपद में नाम रोषन किया है।  कालेज के छात्र सूरज चैधरी व कार्तिकेय यादव ने 91.50 पतिषत अंक हासिल किया है। इसके अलावा इण्टरमीडिएट में विद्यालय में छात्र रितेष शर्मा ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा शक्ति का परिचय दिया है। विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक शषिकान्त शर्मा ने सभी मेधावी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। उन्हेांने कहा कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के साथ -साथ आईआईट...

देश के गृहमंत्री ने भाजपा नेता अतुल सिंह का किया सम्मान , और कहा दिव्यांगो की मदद करना सबसे पुण्य का काम

 लखनऊ में अलायंस फॉर स्वच्छ भारत एवं सहयोगी संस्थाएं,उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि यशस्वी गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा अतुल सिंह को सामाजिक कार्यों(दिव्यांगो एवं गरीबों की सेवा के लिए) सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गृहमंत्री ने कहा,कि सभी को समाज की सेवा के लिए काम करना चाहिये।दिव्यांगो की मदद करना सबसे पुण्य का काम है उन्होंने इस बात की भी हिमायत की की राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता होना चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है। जीडीपी ग्रोथ रेट में भी हम आगे है। हम भारत को विकसित भारत बना सकते हैं,सिर्फ संकल्प लेने की आवश्यकता है।  इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेन्द्र सिंह,सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमलेश्वर जी,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एस0पी0सिंह सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संस्था के लोग उपस्थित थे।

पीएम मोदी का नारा पहुंचा प्ले ग्रुप के बच्चो तक ,

​रायबरेली के तक्षशिला प्ले स्कूल डे-हास्टल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ इन्दिरा गांधी आडोटोरियम में विद्यालय प्रबंधक सूरज शुक्ला एंव प्रधानाचार्या इन्दिरा शुक्ला ने  मुख्य  अतिथि अपर जिलाधिकारी गौरव शुक्ला जी के द्धारा मंच पर बुलाकर मां सरस्वती  के सम्मुख दीप  प्रज्ज्वलित  किया गया । विशिष्ट अतिथि आईसी जैन, सौरभ शुक्ल,डा0 एसके पाण्डेय, सुक्खू लाल चांदवानी, डाक्टर नरेश चन्द्र  ने भी पुष्पांजली की। तक्षशिला प्ले स्कूल और डे-हाॅस्टल के बच्चों ने इदिंरा गांधी आडोटोरियम में ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये जो देश में उठ रहे तमाम मुददों पर सरकार भी आम जनता को हर समय बताती रहती है। कि प्रकृति से मनुष्य को खिलावाड़ नही करना चाहिये, क्योकि जिस प्रकृति ने अपने अपना सहारा दिया है। हम उसको क्यो बरबाद कर रहे है। फिर चाहे जंगल के जानवर ही क्यों न हो क्योंकि मनुष्य आजकल जंगल में रहने वाले जानवरों तक की जमीन को कब्जा करता चला जा रहा है। लेकिन मनुष्य इस पर ध्यान नही दे रहा है। कि अगर ये जानवर और पेड़ पौधे नष्ट हो जायेगें तो ये हरीभरी धरती पर मनुष्य का रहना भी कठिन हो जायेगा।...

बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं इन्हें शिक्षा के साथ दें संस्कार: सुनील तिवारी

बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं इन्हें शिक्षा के साथ दें संस्कार: सुनील तिवारी रायबरेली। खीरों विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित गोल्डेन बर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान वार्षिक समारोह के विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी सुनील तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस पूर्व स्कूल के प्रबंध निदेशक सुधांशु शुक्ला द्वारा श्री तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।      वार्षिक समारोह को सम्बोधित करते हुए युवा समाजसेवी सुनील तिवारी ने कहाकि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनमें शिक्षा केसाथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गुणों का भी समावेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि आधुनिकता की दौड़ में शिक्षा महज व्यवसाय बन गया है लेकिन जिस तरह से गोल्डेन बर्ड पब्लिक स्कूल अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दे रहा है वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहाकि बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उ...

जिलाधिकारी ने की उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने की उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा। विकास खण्ड छतोह की रिक्त प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पद हेतु 09 मार्च 2018 को होने वाले उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट  कक्ष में की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम किये जाये। मतदान के दौरान मतदान केन्द्र की वीडियोग्राफी करायी जायेगी तथा सी0सी0टी0वी0 कैमरे भी लगाये जायेगें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आर0के0 शुक्ला ने बताया कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत का निर्वाचन 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मत अधिमान्यता के आधार पर दिया जायेगा। किसी मतदाता को सहायक की आवश्यकता होगी तो उसे मतदान से 48 घंटे पूर्ण जिला मजिस्टेªट के समक्ष आवेदन करना होगा। सहायक मतदाता के घर - परिवार का ही हो सकता ह...

विकास खंड लालगंज के सैम्बसी गांव के अनूप कुमार बने प्रधान

अनूप कुमार बने सैम्बसी प्रधान लालगंज रायबरेली।विकास खंड लालगंज के सैम्बसी गांव के प्रधान पद के लिये हुये उपचुनाव मे मतगणना के बाद एआरओ अजय कुमार ने अनूप कुमार शर्मा को विजयी घोषित किया है। एआरओ ने बताया कि 22 फरवरी को हुये चुनाव मे 786 मत पडे थे। जिसमे 9 अनवैलिड घोषित हुये है।चुनावी मतगणना के बाद अनूप कुमार शर्मा को 441 मत,पवन कुमार को 111,करन सिंह को 11 व सुनील अवस्थी को 214 मत प्राप्त हुये है।अनूप कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील अवस्थी को 227 वोटों से पराजित किया है।वहीं सदस्य पदों के हुये नामांकन के अनुसार सरायं बैरियाखेडा से निर्मला देवी सिंह,सैम्बसी से अवधेस,मदुरी से राम बहादुर,मुबारकपुर से नीलम कुसवाहा वार्ड मेम्बर चुनी गयी है। मतगणना के समय बीडीओ नीरज श्रीवास्तव,सीडीपीओ सुरेन्द्र यादव सहित कोतवाल रवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।एआरओ अजय कुमार ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देकर उनके निर्वाचन पर मोहर लगा दी है।उल्लेखनीय है कि सैम्बसी प्रधान की मौत हो जाने के चलते सीट रिक्त हो गयी थी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैग मार्च। होली के त्योहार में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी ने जनता से होली के त्योहार में भाई-चारा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को शान्तिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये। केमिकल मुक्त रंगों का प्रयोग न करें तथा गुब्बारों में रंग व पानी भरकर एक-दूसरे पर न फेंके। सादगी के साथ त्योहार मनायें। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक शशी शेखर सिंह, सिटी मजिस्टेªट अलोक कुमार, सी0ओ0 सदर, शेषमणी उपाध्याय, पुलिस बल एवं पी0एस0सी0 जवान तैनात रहे।

यूथ एक्टिविटी फोरम प्रतियोगिता में उमडी प्रतिभागियो की भीड

रस्साकसी में बंधु टीम रही अव्वल, दौड में महेंद्र ऋिवेदी ने मारीबाजी  यूथ एक्टिविटी फोरम प्रतियोगिता में उमडी प्रतिभागियो की भीड  रंगोली के माध्यम से प्रतिभागी महिलाओ ने क्लीन इंडिया का दिया संदेष दिव्यांग बच्चों ने भी दिखाया हुनर रायबरेली। रविवार को बुजुर्ग, महिला व बच्चे खुषी से लबरेज रहे। विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभा का जौहर दिखाया; प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था; प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए कडा संघ किया। मौका था बरगद चैराहा स्थित यूथ एक्टिविटी फोरम द्वारा आयोजित उमंग 2018 बुजुर्ग खेल प्रतियोगिता का,  इनमें प्रतिभागियों ने रस्साकषी, म्युजिक चेयर, षतरंज, थ्रो बाल, 50 मीटर दौड, रस्सीकूद, रूमाल झपटृटा, चिऋकला, सुलेख लेखन, स्पून लेमन रेस, गायन, कढाई, रंगोली समेत कई प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया; प्रतियोगिता का शुभारंभ छह वषीय बच्ची भूमि अग्रवाल ने रस्साकषी खेल प्रतियोगिता से की; महिलाओं की रस्सी कूद प्रतियोगिता में कल्पना सिंह प्रथम, मीना सिंह द्वितीय और नुपूर कष्यप ततीय रही जबकि रस्सा कसी महिला में सुभ्रा...

लालगंज थाना समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने की सिकायतों की सुनवाई

लालगंज थाना समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने की सिकायतों की सुनवाई लालगंज रायबरेली।लालगंज कोतवाली मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे पहुंचकर जिलाधिकारी संजय खत्री व एसपी शिवहरि मीना ने फरियादियों की सिकायतों की सुनवाई कर न्याय मिलने का आस्वासन दिया है।शनिवार को करीब 12 बजे पहुंचे डीएम व एसपी ने जहां थाना परिसर का भी मुआयना किया वहीं लोगों की सिकायतों को भी सुना है।डीएम ने क्रमवार सभी लेखपालोे से उनके क्षेत्र की पेन्डिंग विवादों के विषय मे जानकारी ली।विवाद पाये जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपालों को फटकार लगाते हुये कि जब क्षेत्र मे विवाद पेन्डिंग है तो यहां थाने मे बैठकर क्या कर रहे हो।डीएम ने सभी लेखपालों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस से हरहाल मे 11 बजे तक क्षेत्र मे जाकर विवादों को निपटाने का काम करो।चिलौला निवासी डा0 केके दीक्षित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुये कहा कि चिलौला स्थित धर्मसाले मे गांव का ही लाला राम लोधी अवैद्य कब्जा कर रहा है।इसके अलावा पूरे भवानी मजरे नरसिंहपुर के विजय सिंह पुत्र ओमप्रकास ने गांव की बंजर भूमि 211,212,213 पर प्रभावसाली व सरहंग लोगों के ...

पत्रकार अनुज मौर्या की माता का निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी

रायबरेली। पत्रकार अनुज मौर्या की माता श्रीमती विजय कुमार उम्र 50 वर्ष पत्नी राजकुमार मौर्या का लखनऊ आर्मी हास्पिटल में शुक्रवार की रात निधन हो गया। श्रीमती मौर्या कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनकी निधन की सूचना पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार के आवास पर पहुॅच कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जिले के सभी पत्रकार एवं समस्त पत्रकार संगठनों ने अनुज की माता की मृत्यु पर शोक सवेंदना प्रकट की है ,  नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स इण्डिया के कार्यकारिणी सदस्य व यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम लाल कर्ण, आर.के. शर्मा, अज्ञेय शंकर पाण्डेय, आनन्द कर्ण, अविनाश कर्ण, सोनू,  शिवा मौर्या, आलोक सिंह, शमसी भाई आदि रहे।

जिला जज के द्वारा लालगंज प्रभारी निरीक्षक को किया गया पुरूस्कृत

जिला जज के द्वारा लालगंज प्रभारी निरीक्षक को किया गया पुरूस्कृत लालगंज रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री व पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना की गरिमामयी उपस्थिति मे जिला जज अरविन्द श्रीवास्तव के कर कमलों के द्वारा लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह को प्रसस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया है।प्रसस्ति पत्र के रूप मे यह सम्मान प्रभारी निरीक्षक के द्वारा अपराधियों के खिलाफ की गयी सख्त कार्यवाही के मद्दे नजर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह ने अपने 6 माह के कार्यकाल मे क्षेत्र मे पूरी तरह शांति व्यवस्था बनायी रखी है।जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिये जाने जाते  है।इसके साथ ही उनके द्वारा 12 हजार के इनामी अपराधी को पकडकर जेल भेजा गया है।उनकी कार्य कुसलता व सरकारी कार्याें के प्रति लगन को देखते हुुये जिला जज के द्वारा समारोह के दौरान सम्मानित किया गया है।कोतवाल को प्रसस्ति पत्र दिये जाने पर लालगंज मोबाइल फोन एसोसियेसन के अध्यक्ष राजू तिवारी,उत्तर प्रदेेस जर्नलिस्ट एसोसियेसन के तहसील अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

जिलाधिकारी ने आमजनों को धोखाधड़ी एवं ठगी से बचने के लिए किया सचेत और विकास कार्यो की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यो की समीक्षा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बचत भवन सभागार में की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए ब्लाक स्तर पर कैम्प लगाये जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन किये गये कार्यो को डायरी में लिखने तथा फील्ड में विजिट करने के पश्चात निरीक्षण रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित बनाने के निर्देश दिये।  आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों को समय पर तथा गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी ने गर्मी प्रारम्भ होने से पहले ही सभी खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता एवं डाक्टरों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि डाक्टरों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए।  समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, ...

भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा में किया कम्मल का वितरण और लगाई चौपाल

ऊंचाहार विधानसभा में वितरित करते आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के विजलामऊ,सहमदा,बहेरिया,बीवीपुर, राधा बालम पुर,सुरसना,भर सना,संतपुर,कोटिया में गरीब,बिधवा एवं दिव्यांगों सहित जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।श्री सिंह ने कहा कि हमारा सोचना है कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ी पूजा है।हम गरीबों के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। किसानों, व्यपारियो व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों की चिंता हमारी सरकार कर रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को हो रहा है।इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0पाठक,वीरेन्द्र साहू,वी0एन0लोधी,पप्पू बाजपेयी,मेवालाल साहू,युवा नेता अजीत सिंह,धुन्नी त्रिवेदी,माता प्रसाद,राकेश बाजपेयी,अजय गौतम,बोधराज सिंह,सोनू पाल, बृजेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रायबरेली मीडिया क्लब ने अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के पुत्र की हुई निर्मम हत्या के मामले में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली मीडिया क्लब के महामंत्री द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद अमेठी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के पुत्र की हुई निर्मम हत्या का पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने के विरोध में रायबरेली मीडिया क्लब ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। पत्रकारों ने नवोदय विद्यालय अधिकारियों के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचे मीडिया के लोगों ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराए जाने मांग की, साथ ही पड़ोसी जनपद में हुई इस घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए। इस मौके पर मीडिया क्लब संयोजक विजय यादव अध्यक्ष अजीत सिंह महामंत्री संजय मौर्य उपाध्यक्ष हरीशानंद मिश्र, आकाश आनंद, उपेंद्र सिंह, शिवदास मिश्र, रमेश सिंह, आरबी सिंह, हिम.ांशु श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अनुज अवस्थी, अमित मोहन, रोहित मिश्र, राहुल मिश्र, अनिल वर्मा, अतुल बाजपेई, संजय सिंह, धीरज श्रीवास्तव, राजू निषाद, पूनम यादव, श...

उपजा की वार्षिक बैठक में हुआ खिचड़ी भोज और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

उपजा की वार्षिक बैठक में हुआ खिचड़ी भोज पत्रकारिता जगत की समस्याओं पर की गयी चर्चा  सम्मानित पत्रकारांे के साथ संगठन के पदाधिकारी रायबरेली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की वार्षिक बैठक एवं खिचड़ी भोज का आयेाजन शहर के सुपर मार्केट स्थित एक लाज में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शिवमनोहर पाण्डेय ने की। संचालन महामंत्री राजेश मिश्र ने तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सतीश मिश्र ने किया। संगठन के संरक्षक कपिल दत्त अवस्थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा रामदेव त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती एवं पत्रकारिता जगत के पितामह आचार्य प्रवर महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संरक्षक कपिल दत्त अवस्थी ने पत्रकारिता जगत एवं पत्रकार समुदाय की समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारों की सामाजिक चुनौतियों के साथ ही राजनैतिक स्तर पर बढ़ रही असंवेदनशीलता पर असंतोष जताया। उन्होंने समाचार पत्रों के मालिकों द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चिंता प्रकट की। रामदेव त्रिवेदी ने पूर्व और वर्तम...

योगी सरकार के अपर मुख्य सचिव ने लगाई चौपाल , जनता की सुनी समस्यायें

जनपद के नोडल अधिकारी ने डलमऊ में सी0एस0सी एवं तहसील का किया निरीक्षण। नोडल अधिकारी ने कनहा ग्राम में लगाई चैपाल । अपर मुख्य सचिव खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0/नोडल अधिकारी जनपद रायबरेली मो0 इफ्तेखारूद्दीन ने  डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील डलमऊ में किया निरीक्षण। इस दौरान वाहय रोग विभाग, एक्स-रे रूम कक्ष, लेबर रूम कक्ष, नेत्र एवं दन्त कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, जे0एस0 वार्ड, के0एम0इकाई आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने लेबर रूम वार्ड  - 23 रिंकी यादव और जे0एस0 वार्ड में वार्ड नम्बर 19 झामिनी से पूछा कि आपको डिलवरी के बाद पैसा मिलता है कि नही जिस पर दीनों ने कहा मिलता है और नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कई सारी योजनाए चला रही है जिसकी जानकारी आप लोग रखा करें।  नोडल अधिकारी के सामने डलमऊ के लोग कुछ समस्या भी लेकर आये थे एक अल्ट्रासाउन्ड नही है दूसरा सी0बी0सी0 मशीन खराब चल रही है। जिस पर सी0एम0ओ0 ने कहा सी0बी0सी0 मशीन कम्पलेन कर दिया गया जल्द ही ठीक हो जायेगी। अल्ट...