सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी का नारा पहुंचा प्ले ग्रुप के बच्चो तक ,

​रायबरेली के तक्षशिला प्ले स्कूल डे-हास्टल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ इन्दिरा गांधी आडोटोरियम में विद्यालय प्रबंधक सूरज शुक्ला एंव प्रधानाचार्या इन्दिरा शुक्ला ने  मुख्य  अतिथि अपर जिलाधिकारी गौरव शुक्ला जी के द्धारा मंच पर बुलाकर मां सरस्वती  के सम्मुख दीप  प्रज्ज्वलित  किया गया । विशिष्ट अतिथि आईसी जैन, सौरभ शुक्ल,डा0 एसके पाण्डेय, सुक्खू लाल चांदवानी, डाक्टर नरेश चन्द्र  ने भी पुष्पांजली की।

तक्षशिला प्ले स्कूल और डे-हाॅस्टल के बच्चों ने इदिंरा गांधी आडोटोरियम में ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये जो देश में उठ रहे तमाम मुददों पर सरकार भी आम जनता को हर समय बताती रहती है। कि प्रकृति से मनुष्य को खिलावाड़ नही करना चाहिये, क्योकि जिस प्रकृति ने अपने अपना सहारा दिया है। हम उसको क्यो बरबाद कर रहे है। फिर चाहे जंगल के जानवर ही क्यों न हो क्योंकि मनुष्य आजकल जंगल में रहने वाले जानवरों तक की जमीन को कब्जा करता चला जा रहा है। लेकिन मनुष्य इस पर ध्यान नही दे रहा है। कि अगर ये जानवर और पेड़ पौधे नष्ट हो जायेगें तो ये हरीभरी धरती पर मनुष्य का रहना भी कठिन हो जायेगा। 

जल  बचाओ , वृझ  लगाओ ही जीवन है पर भी बच्चों ने अपने माता पिता को बताने की कोशिश की है कि अगर जल को फालतू नष्ट करोगें तो आने वाले समय में दुनिया में पानी को लेकर मनुष्य त्राही त्राही करता नजर आयेगा , तब जाकर मनुष्य को ये पता चलेगा कि काॅश पानी को पहले बरबाद न करते तो शायद आज यह समय न देखने को मिलता । 

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर भी बेटीयों ने आम जनता और अपने माता पिता को यह बताने की कोशिश की , कि अगर बेटीयां किसी में क्षेत्र में बेटों से कम नही है, और आज तक देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी नारा पूरे देश और दुनिया में दे रहे है बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का नारा , और देश के प्रत्येक माता पिता अपनी बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने की कोशिश कर रहे है। और सरकार भी बेटियों की पढ़ाई के लिये मदद कर रही है। 

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सूरज शुक्ला एवं प्रधानाचार्या इन्दिरा शुक्ला ने अभिभावकों को संदेश दिया कि बच्चों के सर्वागणीय विकास के लिये उनके साथ  बहुमूल्य  समय अवश्य बिताएं क्योकि घर के संस्कार एवं नैतिकता की शिक्षा के साथ विद्यालय की शिक्षा जब मिलती है। तो बच्चे सदैव सफल होते है। 

 इस मौके पर सीमा, नेहा, सिफा फातिमा, अर्चना, श्रद्धा, शालिनी, पूजा, अमीशा, स्वर्णिमा आदि मौजूद रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।