सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री की योजना में देश के 6 शहरो में रायबरेली बनेगा रोजगार का केंद्र

रायबरेलीः देश में रोजगार को लेकर सरकार काफी ध्यान देती नजर आ रही है। शहरों में कौशल विकास संस्थान खुलने चालू हो गये है। और देश के युवाओं को इस संस्थान में नई नई तकनीक के विषय में बताया जा रहा है। जिससे युवा देश और दुनिया में कहीं भी जाकर नौकरी और स्वयं का रोजगार पा  सकते है। शहरों में गैस पाइप लाइन बिछाने की तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसमें गैस पाइप फिटर की मांग बढ़नी तय है। यहां पर कई युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जिससे रोजगार के तमाम अवसर मिलेंगे। साथ ही रायबरेली  में युवाओं का रोजगार का एक केन्द्र भी बनने की उम्मीद होगी। 


रायबरेली में प्रेस वार्ता में गेल के डायरेक्टर पीके गुप्ता ने पत्रकारों से बात की। वे आइटीआइ ऑफिसर्स क्लब में कौशल विकास संस्थान की ओर आयोजित दीक्षांत और सेवायोजन समारोह 2018 को संबोधित करने आये थे। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही विश्वस्तरीय लैब की सुविधा भी मिल सकेगी। यह युवाओं को रोजगार का एक बेहतर माध्यम बन सकेगा। सीयूजीएल एमडी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के हर युवा को प्रशिक्षित करने की बात कर रहे हैं। अपने एक अच्छा तकनीकी ज्ञान प्राप्त करके वह आगे चल कर स्वयं का रोजगार खोल सकते है या कहीं भी नौकरी कर सकते है।  जीजीएल एमडी जिलेदार ने कहा कि प्रशिक्षण हासिल कर रोजगार आसानी से मिल सकेगा। इस दौरान आरके महापात्र डायरेक्टर एचआर इंडियन ऑयल, रत्ना शेखर डायरेक्टर एसआर बीएलसी, सुनील कुमार ईडी ट्रेनिंग ने भी लोगाकें के सामने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

 गेल के डीजीएम ज्योति कुमार ने  रोजगार के अवसर को बढ़ाने की बात कही 
 देश के अलग अलग छह शहरों में चलाया जा  रहा प्रशिक्षण:

 देश के शहरी क्षेत्र में गैस वितरण के लिए पाइप फिटर की ट्रेनिंग देश के छह चुनिंदा शहरों में चल रहा है। इसमें विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, कोच्चि, अहमदाबाद, गुवाहाटी के बाद रायबरेली में शामिल है। रायबरेली के अलावा प्रदेश के अन्य किसी जिले में यह प्रशिक्षण नहीं चल रहा है।

पहले प्रशिक्षण पाओ फिर मिलेगा रोजगार और नौकरी

जिले में नवंबर माह में पहला बैच शुरू हुआ था। इसमें 31 युवाओं ने प्रशिक्षण हासिल कर चुके है।  दीक्षांत समारोह के साथ ही सभी को कैंपस सेलेक्शन में रोजगार का मौका भी मिला है। जीजीएल ने सभी का चयन कर लिया। साथ ही आगे भी कैंपस सेलेक्शन का आयोजन करने की बात कही जा रही है।
 रायबरेली में ​


पाइप फिटर का नया बैच प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें 30 युवाओं को मौका मिला है। इसके साथ ही छह माह का इंडस्ट्रियल वेलिं्डग भी शुरू की गई है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।