सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

2019 के चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा सजाने लगी चौपाल

रायबरेली, ऊँचाहार रोहनिया ब्लाॅक के अन्तर्गत सलीमपमर बहेरवार ग्राम सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता डा0 जी. बी. सिंह ने प्रवास के दौरान चैपाल लगाकर केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी  योजनाओं की जनता को जानकारी दी।

 डा0 सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कौशल विकास योजना, उज्जवला योजना जैसी तमाम योजनाएं गरीबों के लिए वरदान स्वरुप साबित हो रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। मौके पर ग्राम प्रधान और बूथ अध्यक्ष को बैठाकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर तुरन्त  निस्तारण भी कराया गया। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए खराब पड़े हैण्डपम्पों को रिबोर करने के लिए डा0 सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी से बात किया तथा एक सप्ताह के अन्दर पेयजल की समस्या दूर करने की बात कही। कुछ ग्रामीण बुजुर्ग माताओं को वृद्वावस्था पेंशन, विधवा पंेशन और विकलांगता पेंशन का लाभ नही मिला। डा0 सिंह ने आवेदन करने की बात कही। तथा पेंशन लाभ देने के लिए अधिकारियों से भी वार्ता की।
डा0 सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ठ निर्देश दिये गये है कि गरीब, वंचित और शोषित व्यक्तिओं को केन्द्र सरकार की हर योजना का लाभ त्वरित मिलना चाहिए यदि अधिकारियों द्वारा शिथिलता बरती गयी तो अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधों में अंकुश लगा है अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर जा चुके है या तो मारे गये है। अभी हाल में रेप पर संविधान में शंशोधन करके पास्को एक्ट लाया गया जिसमें दोषी को फांसी का प्रावधान किया गया है। डा0 सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के किसानों की आय कैसे दोगुना की जाये इस पर भी प्रदेश सरकार कटिबद्व है। बेरोजगार युवको के लिए कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत ट्रेनिंग दिलवाकर तथा कम ब्याजदर में ऋण देकर युवाओं को स्वावलम्बी बनाने का कार्य युद्व स्तर पर हो रहा है।




अन्त में डा0 सिंह ने कहा कि हम सब को मिलकर निस्वार्थ सेवा भाव से स्वामी विवेकानन्द के सपनों का भारत बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस  अवसर पर श्याम बाबू, रामफेर शुक्ला, जोखूलाल, दिनेश, अनुज मौर्य, केवला देवी, रत्नी, शीला, शिवदुलारी, राजरानी आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।