सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम स्वराज्य अभियान के द्रारा अजीविका एवं कौशल विकास मेला संपन्न

देश में  केन्द्र सरकार महिलाओं को लेकर काफी गम्भीर दिखाई पड़ रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री जी महिलाओं के लिये तमाम योजनायें लेकर देश के प्रत्येक राज्य में तेजी से फैला रहे है। फिर चाहे रोजगार, या तकनीकी शिक्षा व देश की सुरक्षा में की बात हो। इसी को लेकर रायबरेली में स्वराज भारत अभियान के तहत फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में आजीविका एवं कौशल विकास मेले का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित मेले में अग्रिमाओं ने रायबरेली के सभी ब्लॉक में संचालित हो चुके के.एम.सी लाउन्जों के विषय में बताते हुए कहा कि केएमसी लाउंज में 12 घंटे उपस्थित रहने वाली अग्रिमाओं व नर्सों द्वारा माँ को घर जैसा एहसास करवाया जाता हैं, केएमसी में माँ को समझा जाता हैं जिससे अग्रिमा,चिकित्सक और मां की मध्य एक परिवार का रिश्ता बन जाता हैं। रायबरेली के सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों में अग्रिमाएं केएमसी मदर्स को यह एहसास दिलाती हैं कि वो एक खास माँ हैं जिन्हें ये सब सुविधाये मिल रही हैं और वो इसकी इस निःस्वार्थ सेवा की पूरी हकदार हैं। 
सीएचसी के केएमसी यूनिट में हर बच्चे को केएमसी मिले इसके लिए पूरा नर्स स्टाफ लगा रहता हैं। माँ और उनके परिवार वालों को भी केएमसी के बारे में बताती हैं और पूरी कोशिश करती हैं माँ और बच्चे का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्रिमां आरती ने बताया कि के.एम.सी एक प्रकार का करिश्मा है जो कम वजन व समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होकर उनकी जीवन रक्षा करती है।
केएमसी से शिशु को प्यार, भोजन,गर्माहट लगातार मिला करती है जिससे शिशु का वजन लगातार बढ़ता रहता है। साथ ही नवजात शिशु की बीमारियों से रक्षा होती है। अग्रिमायें माँओं और नवजात शिशुओं की निःशुल्क सेवा कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित एच.टी. अवार्ड 2018 ‘समाज सेवा’ विजेता अग्रिमां अमृता का सम्मान रायबरेली जिलाधिकारी संजय खत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ,विधायक दल बहादुर कोरी,बछरावां विधायक रामनरेश रावत,आरबी सिंह लखनऊ मंडल के भाजपा महामंत्री, भारत सरकार गृह मंत्रालय डायरेक्टर योगेश दीक्षित, डिप्टी डायरेक्टर,के.बी. त्रिपाठी, राही खंड विकास अधिकारी,शिवगढ़ खंड विकास अधिकारी द्वारा किया गया और छत्स्ड टीम द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।