सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधान के भाई की गोली मार कर हत्या , सगाई होने से पहले ही उठी अर्थी


जिले में अपराध का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जगतपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बेही में प्रधान के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, प्रधान के भाई की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और लोगों में दहशत का माहौल है।

ये है पूरी घटना 

 जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जगतपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बेही गांव के करीब बने एक आरओ प्लांट में सो रहे प्रधान के चचेरे भाई की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह आरओ प्लांट पर सो रहा था। गोली युवक के पेट में लगी। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक के शरीर के कपडे़ फटे हुये थे, अससे प्रतीत होता है कि युवक और हमलावरों में भिड़ंत हुई थी। सुबह प्लांट में पहुंचे कर्मचारियों ने युवक का शव देखकर सूचना परिजनों को दी । मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक का शव देखकर सभी बदहवास हो गये थे।  सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गयी

सूचना मिलते ही पहुंचे आलाधिकारी

घटनास्थल पर पूंछताछ करती पुलिस

हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जगतपुर, ऊंचाहार, डलमऊ , गदागंज थाने की पुलिस के साथ सीओ डलमऊ विनीत कुमार सिंह, एएसपी शशि शेखर सिंह, एसपी शिवहरी मीणा के साथ फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व साक्ष्य एकत्रित किये।

शव को उठाने को लेकर किया हंगामा

एसपी के सामने परिजनों ने युवक का शव उठाने से रोक दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक आरोपी नहीं गिरफतार होगें तक तक पीएम नही कराएंगे। बाद में एसपी के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेजा। 



प्रधान ने बताया चुनावी रंजिश में हुई हत्या

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
जगतपुर थाने में तहरीर देते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी जलालपुर बेही ने बताया कि उसका चचेरा भाई अनुज सिंह पुत्र हरीश सिंह बीती रात एक निमंत्रण से वापस होकर आया और आरओ प्लांट पर सो गया, देर रात सुबह लगभग पौने दो बजे उसी के गांव के विनोद सिंह पुत्र स्व समर बहादुर सिंह ने वहां आकर उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, राघवेंद्र ने तहरीर में बताया कि घटना को अंजाम देने में विनोद सिंह के साथ उदितेन्द्र उर्फ गल्लू सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व शिवबहादुर सिंह, व अभिषेक सिंह उर्फ बिक्कू सिंह भी थे। तहरीर में बताया गया कि घटना के बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए चले गए। मृतक के भाई ने बताया कि आरोपियों के साथ प्रधानी के चुनाव व व्यवसाय को लेकर रंजिश थी जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

 15 दिन पहले हुई थी युवक की गोद भराई की रस्म

प्रधान हितेन्द्र सिंह के भाई की अनूप की शादी तय हो चुकी थी और करीब 15 दिन पहले युवक की गोद भराई की रस्म अदा हो गई थी। युवक की शादी नवम्बर माह में होने तय थी । शादी का शेहरा पहनने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। युवक अनूप कुमार सिंह की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

क्या कहते हैं एसपी शिवहरि मीणा



पूरे मामले पर एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही, पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी की शुरु कर दी है।  शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।