सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाईपर कुछ समय के लिए शिफ्ट होगा , रायबरेली से जाएगा नहीं

रायबरेली में नाईपर लखनउ के मोहनलालगंज के अस्थाई परिसर में शिफट होने की खबर से रायबरेली की कांग्रेंस पार्टी और यहां की जनता में काफी रोष पैदा होता नजर आ रहा था लेकिन कुछ लोगों की माने तो यह केवल कुछ दिन के लिये शिप्ट हो रहा है।  ना कि रायबरेली से जा रहा है। यह अभी तक लखनउ और रायबरेली में किराए के दो भवनों में चल रहा है। बछरावां के विनायकपुर में स्थायी परिसर का निर्माण पूरा होने नाईपर यहां पूरी तरह से काम करने लगेगा।

वर्तमान समय में राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान नाईपर दो किराए के परिसर रायबरेली में दूरभाषनगर स्थित आईटीआई लिमिटेड और लखनउ के सीएसआईआर-सीडीआरआई में चल रहा है। 
दोनो ही स्थानों  पर नाईपर को किराए के रुप एक लम्बी रकम प्रति वर्ष करीब एक करोड़ 50 लाख  रुपये देने पड़ रहे है। नाईपर के दोनो जगह चल रहे संस्थानों को एक ही जगह संचालित करने के लिए सरकार ने बछरावां के विनायकपुर गांव में ग्राम समाज की करीब 50 एकड़ भूमि वर्ष 2014 में निशुल्क दी गई थी। जिसमें नाईपर के स्थाई भवन का निर्माण होना है। चुरुवा बार्डर के पास सेंहगो रोड से करीब 4 किमी दूर बछरावां में जमीन देने का उददेश्य रायबरेली  और लखनउ स्थित संस्थानों के बीच की दूरी कम कर दोनों को एक जगह संचालित करना था। यहां जमीन का चिन्हांकन कर पिलर लगा दिए गए थे। फिलहाल अभी तक नए भवन का निर्माण शुरु नहीं हो सका है। इसलिए कम किराए पर रायबरेली और लखनउ में चल रहे दोनो संस्थानों को लखनउ के पास मोहनलालगंज  में एक अस्थाई परिसर में शिफट किया जा रहा है।

रायबरेली का नाईपर रायबरेली में ही रहेगा में -निदेशक

रायबरेली नाईपर रायबरेली के निदेशक डा0 एसजे फलोरा ने बताया कि नाईपर स्थायी परिसर में निर्माण पूरा होने के बाद रायबरेली में ही रहेगा। इसे कुछ समय के लिए लखनउ के पास मोहनलालगंज में अस्थाई परिसर में रखने का विचार है। यहां से स्थाई परिसर नजदीक है। बछरावां के विनायकपुर में स्थाई परिसर बनने के बाद इसे पूर्णरुप से शिफट कर दिया जाएगा। 

 जिले में संचालित शैक्षिक संस्थान है और सांसद की देन है  केएल शर्मा 

रायबरेली संासद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बताया  कि नाईपर, निफट, आरजीआईपीटी सहित कई शैक्षिक संस्थान सांसद सोनिया गांधी के प्रयास से जिले में संचालित किए गए है। किसी भी दशा में इन्हें किसी अन्य जगह स्थानान्तरित  नही होने दिया जाएगा। नाईपर रायबरेली  में ही रहेगा। 

रायबरेली से नहीं जाएगा नाईपर -ओएसडी

रायबरेली जिले की सांसद सोनिया गांधी के ओएसडी धीरज श्रीवास्तवने बताया कि नाईपर रायबरेली में ही रहेगा। इसे केवल कुछ समय के लिए मोहनलालगंज में एक किराए के परिसर में शिफट किया जा रहा है। बछरावां के विनायकपुर में स्थायी भवन का निर्माण पूरा होते ही से रायबरेली में ही संचालित किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।