सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये भेट की चेक

                        उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह राममंदिर निर्माण के लिए राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये दिए। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के तेज गांव में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें चंपत राय ने कहा कि सुरेंद्र सिंह के परिवार ने बनारस हिंदू विश्व विद्यालय में एक फैकल्टी का निर्माण कराया था। बिना किसी कामना इच्छा के केवल समाज के कल्याण की भावना इच्छा से इस प्रकार से जो समर्पित करते हैं वो माता-पिता के द्वारा डीए गए संस्कारों का फल है। मैं प्रार्थना करता हूं परमात्मा सुरेंद्र बहादुर सिंह को सुखी स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन प्रदान करे।  राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11हजार 11 सौ 11 रुपये भेट की चेक वहीं मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा किराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के पहले सभी प्रकार के तकनीकि वैज्ञानिक परीक्षण पूरे हो गए हैं। नींव  का सर्वोत्तम ड्राइंग क्या होगा उस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। आईआईटी दिल्ली, ...

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के (सृजन) अभियान में हो सकती हैं शामिल

                           रायबरेली । पंचायती चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने धरातल पर अपने पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों को गांव में जनता के द्वार तक पहुंचने की तैयारियों  को  लेकर बैठकों की शुरुआत कर दी है, साथ ही पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने मुद्दे और योजनाओं को आम जनता तक बताने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नए साल की शुरुआत होते ही पहले महीने में ही रायबरेली का दौरा करने की बात पार्टी कार्यालय से बताई जा रही है। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के इस संभावित दौरे को लेकर पार्टी के स्थानीय संगठन की तैयारियों की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले में होने वाले कांग्रेस के इस अभियान में हो सकती हैं शामिल पंचायती चुनाव औरआने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव पर होगी चर्चा   जिले में कांग्रेस के संगठन (सृजन) अ...

यूपी के सीएम को अपशब्द कहने के मामले में आप विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली कोर्ट से मिली जमानत

यूपी के सीएम को अपशब्द कहने के मामले में आप विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली कोर्ट से मिली जमानत     रायबरेली . यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को  सोमनाथ भारती ने अपशब्द कहे थे और पुलिस के साथ अभद्रता की थी ।इस मामले में शनिवार को रायबरेली की एमपी- एमएलए कोर्ट में सोमनाथ भारती को जमानत दे दी । दिल्ली के आप विधायक एवं पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दी । कोर्ट ने आप विधायक को बिना अनुमति के देश नही छोड़ने की भी शर्त जमानत में लगाई है। विशेष जज विनोद कुमार बरनवाल के सामने शासकीय अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह और विधायक के पक्ष से एडवोकेट सुरेंद्र सिंह  भदौरिया ने जमानत पर बहस की थी। इन दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने आप विधायक सोमनाथ भारती सशस्त्र जमानत दी।     आप विधायक सोमनाथ भारती सुल्तानपुर जेल में है बंद है    मामला यह है कि सोमनाथ भारती सुल्तानपुर की अमहट जेल में बंद है। पिछले दिनों रविवार को सोमनाथ भारती के खिलाफ अमेठी में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की एमपी -एमएलए...

कांग्रेस के राज परिवार को नहीं पता कि किले को भेदने की चल रही तैयारी, बेखबर है सेनापति और सिपाही

  कांग्रेस के राज परिवार को नहीं पता कि किले को भेदने की चल रही तैयारी, बेखबर है सेनापति और सिपाही   रायबरेली. कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली के राजनैतिक किले को भेदने के लिए तमाम छोटी और बड़ी पार्टियां लगातार कोशिश कर रही है। पूर्व में भी छोटी बड़ी पार्टियों ने यहां कब्जा किया। लेकिन सफाया नहीं कर सकी। कांग्रेस के इस किले को इंदिरा गांधी ने तैयार किया था और मेहनत से इसे सुरक्षित भी रखा। उनके निधन के बाद बहू सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भी निगाहबानी की। लेकिन अब पहले वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही। रायबरेली के राजनीतिक पृष्ठभूमि में छोटी बड़ी पार्टियां भी प्रवेश कर रही है। जो कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने किया यह दावा कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी दावे के साथ कहते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी 6 विधानसभा सीटों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कोरोनावायरस हवाला देते हुए कहा कि सांसद सोनिया गांधी और स्टार नेत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली नहीं आ सकी। लेकिन हकीकत ...

रायबरेली कांग्रेस विधायक ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ ,बताया ईमानदार और पूज्‍यनीय

    रायबरेली कांग्रेस विधायक ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ ,बताया ईमानदार और पूज्‍यनीय   रायबरेली । आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती  के ऊपर आज रायबरेली में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के विरोध को चलते एक युवक ने विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर काली स्याही फेंक दी थी। इसको लेकर हरचंदपुर कांग्रेस के विधायक ने अपने बयान में यूपी के मुख्यमंत्री की तारीफ करते नजर आए और उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। कांग्रेस विधायक ने की योगी की तारीफ   रायबरेली सदर के गेस्ट हाऊस में आज उस समय हंगामा हो गया जब दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के ऊपर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ का विरोध का सामना करना पड़ा। हिन्दू युवा वाहिनी के एक युवक ने विधायक के ऊपर काली स्याही फेकने को लेकर भी हंगामा हो गया। इस बात को लेकर विधायक और पुलिस में एक दूसरे को देखने की धमकी देने लगे। विधायक सोमनाथ भारती ने कोतवाल से उनकी वर्दी उतरवाने तक की बात कही थी। इस बात को लेकर आज कांग्रेस के हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह ने अपने बय...

ओमप्रकाश शर्मा के निधन से एक युग का अंतः- अवनींद्र पांडेय शिक्षक नेता

 ओमप्रकाश शर्मा के निधन से एक युग का अंतः- अवनींद्र पांडेय शिक्षक नेता रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के निधन से शिक्षक राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। श्री शर्मा के निधन पर आयोजित एक शोक सभा में शिक्षक नेता अवनीेद्र पांडेय   ने यह उद्गार व्यक्त किए।   ओमप्रकाश शर्मा के निधन से एक युग का अंतः- अवनींद्र पांडेय श्री पांडेय ने कहा कि ओमप्रकाश शर्मा का पूरा जीवन शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान के लिए सदैव संघर्ष के रास्ते को उपयुक्त माना; संसदीय पंरंपराओं में उन्हें इतनी महारत थी कि विधान परिषद में बडे से बडा नेता उनसे परामर्श करके ही कामों को अंजाम देता था। लंबे समय तक शर्मा के साथ काम करने के दौरान तमाम प्रसंगो श्री पांडे ने जिक्र किया और कहा कि वे सदैव शिक्षक इतिहास में अमर रहेंगे। शोक सभा में शिक्षक नेता कमलेश द्विवेदी, शिवसागर शुक्ल, राजेंद्र वाजपेयी, जयचंद्र द्विवेदी, रामक्रष्न वाजपेयी, सत्येश मिश्रा, भीमसेन, कमल नारायण शुक्ल समेत तमाम लोगों ने श्री शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना...

रायबरेली में घर मे आपसी झगड़े में पति ने पत्नी की हथियार से काटी नाक

रायबरेली में घर मे आपसी झगड़े में पति ने पत्नी की हथियार से काटी नाक   रायबरेली । उत्तर प्रदेश में लगातार कानून का डर आम जनता में जैसे खत्म ही हो गया है। कभी कहीं भी किसी की भी हत्या छेड़खानी और मारपीट जैसे मामले अब खुलेआम देखने को मिल रहे हैं । ज्यादातर मामले महिलाओं पर अत्याचार के मामले प्रकाश देखने को मिल रहे है।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पुलिस प्रशासन को लगातार आदेश भी देती रहती है,कि महिलाओं पर अत्याचार कम से कम हो सके। आज ऐसा ही एक मामला रायबरेली में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी नाक काट डाली और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  पति ने पत्नी की हथियार से काटी नाक  मिल एरिया थाना क्षेत्र भूड़ का पुरवा गांव में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया गांव के रहने वाले शिव प्रसाद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया पति के चाकू के हमले से महिला की नाक कट गई और खून फैल गया खून देखते ही महिला का पति मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से ...

वीवीआईपी जिले के विकास के लिए योगी सरकार ने दिया यह बड़ा बजट,इन विभागों से जनता को मिलेगा योजनाओ का फायदा 

  रायबरेली।  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विकास कार्यो, शिकायतों, कानून एवं शान्ति व्यवस्था आदि की बैठक करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण युद्ध स्तर पर करें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, जन सुनवाई कार्यक्रम सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही, हिलाहवाली किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी।   उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विकास कार्यो के युद्वस्तर पर करने के दिये निर्देश   उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने निर्देश दिये कि विकास व निर्माण कार्यो को युद्धस्तर, समयबद्ध तरीके व जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाये तथा जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ ही अपराध को प्रभावी तरीके से नियंत्रण भी किया जाये। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य अवरूध है उन्हें ठीक कराने और विकास कार्यो में तेजी लाकर कार्यो को पूर्ण कराया जाये। महीने में एक बार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों जन प्...

रायबरेली में जमीन के खातेदारों को चकबंदी तहसीलदार ने बताया पाकिस्तानी, सात पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

रायबरेली। जमीन के खातेदारों को चकबंदी तहसीलदार के आदेश में पाकिस्तानी बताया गया। दस्तावेजो में इन खाताधारकों को पाकिस्तानी बताने वाले दस्तावेज के सामने आने के बाद हड़कम्प मचा। जिसके बाद इसमे शामिल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खाताधारकों ने न्यायालय से गुहार लगाई। जिसके बाद शुक्रवार को न्यायालय ने चकबंदी तहसीलदार समेत सात पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जमीन के खातेदारों को चकबंदी तहसीलदार ने बताया पाकिस्तानी, सात पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश दरअसल चकबंदी के तहसीलदार ने महराजगंज तहसील क्षेत्र के  रसेहता गांव की एक जमीनी भूखंड का मुकदमा चकबंदी तहसीलदार की अदालत में चल रहा था। तहसीलदार ने भूखण्ड के बंटवारे का आदेश सुनाया, लेकिन जब आदेश कागज पर चढ़ा तो उसमें खाताधारकों की नागरिकता पाकिस्तानी दिखायी गयी। हालांकि तहसीलदार ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताते हुए संशोधन का आदेश दिया। इस आदेश से असंतुष्ट खाताधारकों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तहसीलदार समेत अन्य शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद न...

रायबरेली जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जेल प्रशासन हुआ सतर्क

रायबरेली जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, जेल प्रशासन हुआ सतर्क जिला जज ने कहा,जेल मैनुयूल के अनुरूप कार्य करे, खासी, जुखाम, बुखार वाले व वृद्ध बंदियो पर दे विशेष ध्यान रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, जिला जज अनूप कुमार गोयल व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जिला कारागार में महिला-पुरूष बन्दी गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोरोना के संक्रमण से समुचित बचाव, मास्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेसिंग बनाते हुए कार्य किया जाये। जिला करागार की साफ-सफाई अन्य कमियों के लिए जेल प्रशासन को उचित-दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने जेल में अपराधियों से मिलने आने वाले लोगों की भी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही स्वास्थ्य प्रोटोकाल व शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये।  जिला कारागार में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज  जिला जज, डीएम-एसपी ने जेल की व्यवस्थाओं को नियामानुसार दुरूस्त रखने के साथ ही महिला-पुरूष बन्दी गृह एवं मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। बंदियों के...

रायबरेली बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

रायबरेली बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला और ली यह शपथ  रायबरेली। देश में चीन के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों पर चीन के प्रति लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। कोई चीन के बने सामानों की होलिका जलाकर विरोध दर्ज करा रहा तो कोई चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर भड़ास निकाल रहा। हर तरफ चीन के सामानों के बहिष्कार की आवाज बहुत तेजी से बुलंद हो रही है। शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए सड़कों और चैराहों पर जगह.जगह कैंडल मार्च सहित दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला  आज बैसवारा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शहीद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया तथा गलवान घाटी में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए देश के वीर शहीद जवानों को शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी युवाओं ने चीन मुर्दाबादए चीन के सामानों का बहिष्कार करें आदि नारेबाजी की। वक्त...

वीवीआईपी जिले में मनरेगा काम में बाधक बनी प्रधान और रोजगार सेवक की नीति,न्याय की आश लिये मजदूर

वीवीआईपी जिले में मनरेगा काम में बाधक बनी प्रधान और रोजगार सेवक की नीति,न्याय की आश लिये मजदूर  रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीणों को रोजगार देने की बात कर रहे है। लेकिन लॉक डाउन के  दौरान ग्रामीण और प्रवासी मजदूर एक ओर जहाँ दर-दर की ठोकरे तो खा ही रहा है वहीं दूसरी ओर रोजगार सेवक और प्रधानगण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को भी पलीता लगाने से भी नही चूक रहे है। खीरों ब्लाॅक में प्रधान और रोजगार सेवक की मिली भगत से मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।   मनरेगा काम में बाधक बनी प्रधान और रोजगार सेवक की नीति ताजा मामला खीरों ब्लॉक की ग्राम सभा कालूपुर का है,जहां पर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की अनबन इस महामारी के दौर में मजदूरों की परेशानी का कारण बन चुकी है। सैकड़ों की संख्या में कालूपुर के मजदूरों ने  खंड विकास कार्यालय  पहुंच कर  अपनी  पीड़ा बताने के लिए, ब्लाक परिसर को घेर लिया।मजदूरों ने बताया कि न तो हमें मनरेगा में काम दिया जा रहा है,और जो काम हुआ भी है तो उसका  भुगतान नही किया ...

मां ओ मेरी मां, एक बार मुझे फिर से अपने आंचल में छुपा ले मां

रायबरेली के सिमहैंस हॉस्पिटल में इस कविता के रचनाकार सुधीर मिश्रा अपनी नौकरी करते हैं लेकिन कविता लिखना उनका अपना एक शौक है इसीलिए आज मातृ दिवस पर सभी लोगों की माताओं के लिए यह कविता प्रस्तुत की है। मां ओ मेरी मां एक बार मुझे फिर से अपने आंचल में छुपा ले मां एक बार मुझे फिर से अपने गले लगा ले मां बहुत दिनों से सो ना पाया एक बार मुझे फिर से अपनी गोद में सुला दे मां मैं क्या मांगू उस रब से जिसने मुझे तुम्हें दिया मां तेरी दुआओं से मेरी झोली भर जाती है मां बहुत चल चुका हूं थक भी गया हूं पर तुझे याद कर जी जाता हूं मां बहुत होटलों में अच्छा खाना खाया पर तेरे हाथ की सूखी रोटी की याद सताती है मां अब मैं बड़ा हो गया हूं तो भी क्या मां तेरा तो मैं बच्चा हूं मुझे अपने आंचल में छुपा ले मां बहुत पैसा बहुत नाम कमाया मैंने पर फिर भी तेरी झोली ना भर पाया मां भूल गया था अपने अहम में कि तू ही मेरी दौलत तू ही मेरी किस्मत तू ही मेरा भगवान तू ही मेरी जन्नत अपने इस शैतान को फिर से इंसान बना दे मां अपने आंचल में  फिर से एक बार छुपा ले मां जैसे बचपन में रोता था एक बार फिर से ...

लॉक डाउन-2 से मज़दूर, किसान, व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी - आशीष द्विवेदी

लॉक डाउन-2 से मज़दूर, किसान, व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ी - आशीष द्विवेदी जान के साथ जहान(अर्थव्यवस्था) भी महत्वपूर्ण - देश, रेड-ऑरेंज-ग्रीन परिकल्पना के अनुरूप संचालित हो - रायबरेली । उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी द्वारा वैश्विक महामारी कोविड19 के प्रभाव के दौरान 19 दिनों के बढ़े लॉक डाउन-2 पर चिता व्यक्त करते हुवे सभी से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गयी व विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधान मंत्री द्वारा 21 दिनों के लॉक डाउन से पूर्व राष्ट्र के नाम संबोधन में "जान है तो जहान है" की बात की गई व 19 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा से पूर्व किये गए संबोधन में जान भी महत्वपूर्ण है व जहान भी महत्वपूर्ण है कि बात करके व देश को तीन ज़ोन रेड-ऑरेंज-ग्रीन में बांटने की बात करके लोंगो में 21 दिनों के उपरांत महामारी से लड़ते हुवे आर्थिक समस्याओं से भी निपटने का संदेश दिया था किंतु उनके 19 दिनों के लॉक डाउन को बढ़ाने की घोषणा के साथ ही जहान (अर्थव्यवस्था) भी महत्वपूर्ण है का मनसूबा ध्वस्त होता प्रतीत हुवा है। ऐसे में दिहांड़ी मज़दू...

कोरोना महामारी से परेशान आम जनता को भोजन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता- अदिति सिंह

कोरोना महामारी से परेशान आम जनता को भोजन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता- अदिति सिंह  रायबरेली । सदर विधानसभा रायबरेली की विधायक अदिति सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र के चक धौरहरा, देवानन्दपुर, बालापुर, नदी तीर, किला बाजार, काशीराम कॉलोनी में चल रहे जनता रसोई का निरीक्षण किया और लोगों को भोजन पैकेट वितरित किये। अदिति सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि संकट की इस घड़ी में उनके मोहल्लों व आसपास यह  सुनिश्चित कर लें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। अदिति सिंह ने बताया कि कल से शहर के गोरा बाजार, कल्लू का पुरवा व अहिया रायपुर में भी जनता रसोई के माध्यम से भोजन पैकेट वितरित होने प्रारम्भ हो जायेंगे। इस पुनीत कार्य में उनकी माँ श्रीमती वैशाली सिंह व बहन देवांशी सिंह भी बढ़ - चढ़ कर जनसेवा के कार्य में अपना सहयोग कर रहीं हैं। अदिति सिंह ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि संकट की इस घड़ी में शहर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में निवास कर रहे दस हजारों से अधिक गरीब परिवारों को लॉक डाउन के दौरान घर - घर भोजन पैकेट पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा

राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा रायबरेली जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा सभी  राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से  रायबरेली। खाद्य तथा रसद विभाग, द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत माह अप्रैल, 2020 में होने वाले खाद्यान्न वितरण में गत माहों की अपेक्षा कतिपय परिवर्तन करते हुए निर्देश दिये गये है. राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा माह अप्रैल, 2020 में खाद्यान्न का वितरण दिनांक 01 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। माह अप्रैल, 2020 में समस्त अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को उन्हें अनुमन्य खाद्यान्न का कोई मूल्य नहीं लिया जायेगा। माह अप्रैल, 2020 में उन पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अनुमन्य खाद्यान्न निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। जो मनरेगा जाॅंब कार्डधारक हैं अथवा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं अथवा नगर विकास विभाग में दिहाड़ी मजदूर है। उपरोक्त क्रमांक 03 के अन्तर्गत आने वाले पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व अपना मनरेगा जाॅंब कार्ड नंबर अथवा श्रम वि...

रायबरेली जिलाधिकारी का आया नया आदेश,कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओ की बिक्री दर निर्धारित

रायबरेली जिलाधिकारी का आया नया आदेश,कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए  कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओ की बिक्री दर निर्धारित रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं की बिक्री दर तालिका जारी कर दी गई। दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि बिक्री दर तालिका के अनुरूप ही समानों की आमजनमानस को दें। कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओ की बिक्री दर निर्धारित वस्तुओं में जिसमें गेहूँ थोक भाव 1950-2050 कु0 व फुटकर 21.50-22.00, चावल थोक 2200-3000 कु0 व फुटकर 23 व 32 रूपये कि0ग्रा0, आटा थोक 2300-2400 कु0 व फुटकर 25-28 रूपये कि0ग्रा0, मैदा थोक 2500 कु0 व फुटकर 26-28 रूपये कि0ग्रा0, दाल अरहर थोक 6000-8600 कु0 व फुटकर 80-90 रूपये कि0ग्रा0, चना दाल थोक 5600 कु0 व फुटकर 55-60 रूपये कि0ग्रा0, सरसो का तेल थोक 9600 कु0 व फुटकर 100 रूपये कि0ग्रा0, सोयाबीन रिफाइन्ड थोक 9700 कु0 व फुटकर 105 रूपये कि0ग्रा0, चीनी थोक 3600 कु0 व फुटकर 40 रूपये कि0ग्रा0, सेब थोक 7200-8000 व फुटकर 80-90 रूपये, संतरा थोक 3...

जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं

जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं साथ ही दूरी का भी ध्यान रखे रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए पांचवें दिन जनपद में सुपर माकेट, सिविल लाईन, कहारो का अड्डा, बस स्टाप आदि दूर दराज स्थानों का चल रहे लाॅकडाउन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये है कि ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस अनावश्यक घरों से न निकले गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लाॅकडाउन के अनुरूप घरों में ही रहे। गरीब, कमजोर व जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से कम्युनिटी किचन संचालित है ग्राम पंचायत स्तर सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाये।   जिलाधिकारी ने तैयार की कम्युनिटी किचन, और कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं  जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि पर यथा स्थान पर ही बाहर से आ रहे लोगों को रहने के लिए आश्रय स्थल च...

योगी सरकार की पुलिस ने वह कर दिखाया जिसे प्रदेश की महिलायें धन्यवाद देते नहीं थक रही है, इस योजना को अपना परिवार ही समझ लिया

योगी सरकार की पुलिस ने वह कर दिखाया जिसे प्रदेश की महिलायें धन्यवाद देते नहीं थक रही है, इस योजना को अपना परिवार ही समझ लिया उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को विपक्षी पार्टियां कितना भी भला बुरा कहे मगर आम जनता के दिलों में उन्होंने राज करना तो सीख लिया है फिर चाहे उनके यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की बनाई गई अभी हाल में महिलाओं के लिए जिस योजना को लागू किया था। पुलिस विभाग के कर्मचारी से अधिकारी तक क्यों ना हो उन्होंने हाल ही में अपने पुलिस विभाग में रात के 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक किसी भी महिलाओं के  लिए एक ऐसी योजना को आम जनता तक लाये है जिससे महिलाओं के लिए तो मुसीबत में परिवार की तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस और पीआरवी 112 की टीम में शामिल की गई महिलाओं का योगदान आम जनता में देखने को मिलने लगा है। 7 जनवरी की रात को लालगंज के पास एक अकेली महिला अपने नवजात शिशु के साथ भीषण सर्दी में खड़ी कांप रही थी ,तभी वहां पर एक पीआरवी 1736 वहां आकर रुकी उस महिला ने अपना नाम बताया और गाँव का नाम बताया उसने पीआरवी की टीम को बताया कि उसके पास घर पर कॉन्टेक्ट करने के ...

रायबरेली में इस युवा भाजपा नेता ने कुश्ती दंगल खेल को बढ़ावा देने के लिए किया यह काम

रायबरेली। ऊंचाहार के बाबुगंज मे कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने हाँथ मिलवाँकर शुरुआत करवाई।टूर्नामेंट मे रायबरेली सहित कानपुर,फतेहपुर,प्रतापगढ़,इलाहाबाद आदि जिलों के पहलवानो ने भाग लिया।फ़ाइनल मुक़ाबले में जितेंद्र कुमार विजेता व उप विजेताराजवीर को अतुल सिंह ने पुरस्कार वितरित किया।श्री सिंह ने कहा कि कुश्ती का खेल हमारे देश का बहुत पुराना खेल है।मैच रेफरी दुर्गा शंकर बाजपेयी रहे।कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि गिरधारी लाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक,कोतवाल ऊंचाहार धर्मेंद्र द्विवेदी,शैलेंद्र सिंह,विम्लेंद्र बाजपेयी,अरुण सिंह,डा0राकेश यादव,सुरेश यादव,सुरेश सोनी,राम जियवन यादव,अशोक सिंह,प्रह्लाद यादव,मनोज पाल,आशीष दुबे,अनूप दुबे,मंशराम सरोज,कृष्ण नरेश गुप्ता आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

रायबरेली में भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने ऊसरहा बाबा हनुमान मंदिर पर विशाल मेला और दंगल कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायबरेली में भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने ऊसरहा बाबा हनुमान मंदिर पर विशाल मेला और दंगल कार्यक्रम का किया शुभारंभ रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के नवोदय चौराहे पर ऊसरहा बाबा हनुमानजी मन्दिर पर आयोजित होने वाले विशाल मेला एवं दंगल कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। दंगल में दूर-दराज के नामी-गिरामी पहलवानो ने अपना दम दिखाया। इस दौरान आयोजित दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर दंगल की शुरुवात कराई। जिसमे दिल्ली, सुल्तानपुर, फतेहपुर,लखनऊ से आये पहलवानों ने जोरदार दांव पेंच दिखाए । विधायक रामनरेश रावत का आयोजक मंडल अध्यक्ष राजू मौर्य ने माला पहना कर स्वागत किया । अपने सम्बोधन मे विधायक रामनरेश रावत ने कहा की क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे मंचो की अति आवश्यकता है । पहलवानों मे ललित यादव दिल्ली और इन्द्रभान लखनऊ की कुश्ती जानदार रही जिसमे ललित यादव ने बाजी मारी। वही चन्दन सलेथू और राजकुमार सुल्तानपुर की कुश्ती काफी देर तक चली दोनो पहलवानों के कड़ी मेहनत मे चन्दन ने बाजी मारी।  दंगल में रेफरी की भूमिका राम...

लालगंज बालेश्वर मंदिर

योगी सरकार ने रायबरेली की जनता को दिया इस स्थल के विकास के लिए एक बड़ा बजट

योगी सरकार ने रायबरेली की जनता को दिया इस स्थल के विकास के लिए एक बड़ा बजट  रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के लिये एक ऐसा काम करने का प्रण लिया है, जहां पर प्रत्येक मनुष्य अपना आखरी समय पहुंचता है जहां पर न कोई जाति पूछता और न किसी प्रकार का भेदभाव होता है साथ ही न ही किसी प्रकार की अपने साथ धन-दौलत साथ ले जा सकता है। धर्म के अनुसार उसे आम जनता अंत्योष्टि स्थल कहता है जहां मनुष्य मृत्यु के बाद पहुंचता है। अंत्योष्टि स्थलों की हालत काफी समय से जिले में खराब चल रही थी। जिसे शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा गया था जिसको लेकर सरकार ने अब इन स्थलों के लिये बजट भेज दिया है। जिले के नौ गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 2.19 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये की लागत आएगी। शासन ने बजट देने के साथ ही डीपीआरओ को स्थलों का चयन करके सूची देने के आदेश दिए हैं, जिससे जल्द से जल्द अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का काम शुरू कराया जा सके। डलमऊ, गोकना, धूता सहित कई स्थानों पर पहले से अंत्येष्टि स्थल बनवाए गए है...

जनता पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ उठायेगी आवाज तभी सुधरेगी पुलिस- एन. रामचंद्रन

उत्पीड़न के खिलाफ उठे आवाज तभी सुधरेगी पुलिस-: एन. रामचंद्रन “ आम लोगों के मन में पुलिस की छवि क्रूर, पक्षपाती और भ्रष्टाचारी की मगर इसे दुरुस्त करने की फिक्र नहीं ” हाल में रिलीज फिल्म आर्टिकल 15 में भारतीय पुलिस की मौजूदा स्थिति को अच्छी तरह से दिखाया गया है। इस फिल्म ने न केवल शर्म और निराशा की गहरी भावना पैदा की, बल्कि इससे कुछ उम्मीद भी दिखती है। उम्मीद यह कि अब भी कुछ पुलिसवाले और नेता ऐसे हैं, जो आम नागरिक को इंसाफ दिलाने की जंग लड़ रहे हैं। सरकारी तंत्र को यह श्रेय तो दिया जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव हुए हैं। कह सकते हैं कि बदलाव के गंभीर प्रयास भी जारी हैं। भले ही उनकी रफ्तार धीमी है, लेकिन ये बदलाव निश्चित रूप से और विभिन्न तरीकों से हो रहे हैं। इसके लिए प्रगतिशील कानूनों, अदालती हस्तक्षेप, पुलिस व्यवस्था के भीतर ही विभिन्न सुधारवादियों के अथक प्रयासों और मानवाधिकारों को लेकर जागरूकता का शुक्रगुजार होना चाहिए। पहले की तुलना में जागरूकता बढ़ी है, हालांकि यह अब भी अपर्याप्त है। देश के कई हिस्सों में पुलिस बेह...