सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीवीआईपी जिले के विकास के लिए योगी सरकार ने दिया यह बड़ा बजट,इन विभागों से जनता को मिलेगा योजनाओ का फायदा 

 

रायबरेली।  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विकास कार्यो, शिकायतों, कानून एवं शान्ति व्यवस्था आदि की बैठक करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण युद्ध स्तर पर करें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, जन सुनवाई कार्यक्रम सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही, हिलाहवाली किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी।  


उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विकास कार्यो के युद्वस्तर पर करने के दिये निर्देश
 
उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने निर्देश दिये कि विकास व निर्माण कार्यो को युद्धस्तर, समयबद्ध तरीके व जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाये तथा जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ ही अपराध को प्रभावी तरीके से नियंत्रण भी किया जाये। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य अवरूध है उन्हें ठीक कराने और विकास कार्यो में तेजी लाकर कार्यो को पूर्ण कराया जाये। महीने में एक बार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाये। जिससे जनता का सीधें संवाद हो सके। उन्होंने बिजली, सड़क, पानी, पुल निर्माण के कार्यो में गति लाकर कार्यो में प्रगति लाई जाये। एसडीएम, तहसीलदारों, राजस्व विभाग के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण राजस्ववादों में प्रगति लाने के साथ ही सबसे पुराने वादों का सबसे पहले निस्तारण करें।


   पिछले गत वर्ष से 38.83 करोड़ अधिक कुल 423.14 करोड़ का बजट सर्वसहमति से हुआ पारित  
   

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए बचत भवन के सभागार में जिला योजना समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभागवार प्रस्तावित परिव्यय पर चर्चा करते हुए कृषि विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, लघु सीमान्त कृषको को सहायता, पशुपालन विभाग, दुग्ध विभाग, सहकारिता, वन विभाग, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम, सिचाई एवं जल संसाधन, रोजगार, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, निजी लघु सिचाई, अतिरिक्त ऊर्जा खादी एवं उर्जा, सड़क एवं पुलिस, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रादेशिक विकास दल, खेल-कूद, एलोपैथी, होम्योपैथिक, आयुवैदिक/यूनानी, ग्रामीण पेयजल, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, ग्रामीण आवास, नगर विकास एवं नगरीय पेयजल, अनुसूचित जाति कल्याण पिछड़ी जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, सेवा योजन, शिल्पकार, दिव्यांजन, महिला कल्याण आदि विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विकास एवं निर्माण कार्यो की जानकारी ली और  पिछले गत वर्ष से 38.83 करोड़ अधिक कुल 423.14 करोड़ का बजट सर्वसहमति से विकास कार्यो के लिए ध्वनिमत से परित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने जनता को विश्वास दिलाया,नहीं होगा प्रदेश में कोई गलत अपराध    




बैठक में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षत अवधेश प्रताप सिंह, विधायक दल बहादुर कोरी, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल सहित जिला योजना समिति के सदस्य ने विकास कार्यो, शिकायतों, कानून एवं शान्ति व्यवस्था आदि की बैठक करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण युद्ध स्तर पर करें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, जन सुनवाई कार्यक्रम सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में से है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही, हिलाहवाली किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बैठक के अन्त में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और उप मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि दिये गये निर्देशों को कड़ी से पालन व निमायामानुसार कार्य किया जाएगा।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।