सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली महाराजगंज तहसील में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लेखपाल व कानूनगों समय से कराये समस्याओं का निस्तारण

रायबरेली महाराजगंज तहसील में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लेखपाल व कानूनगों समय से कराये समस्याओं का निस्तारण

लेखपाल व कानूनगों समय से कराये समस्याओं का निस्तारण: मंडलायुक्त
 
रायबरेली। मंडलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील महाराजगंज में लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने सर्वाधिक राजस्व और विद्युत विभाग के साथ चकबंदी, पारिवारिक झगड़े, स्वास्थ्य, ग्राम पंचायत, पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें आयीं। उन्होंने चकबंदी की शिकायत पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को निर्देश दिया कि मामले की जांच कमेटी बनाकर कराई जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत महाराजगंज की शिकायत ग्रामीणो और पत्रकारों ने की। 

पत्रकारों ने मंडलायुक्त को बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन करने पर फोन रिसीव नहीं करते हैं। यदि किसी प्रकार की खबर लिखी जाती है तो उनके द्वारा द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए बिजली का कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है। इस पर डॉ जैकब ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। बछरावां के जमीन विवाद के एक प्रकरण में खतौनी में नाम गलत चढ़ जाने उन्होंने जांच करते हुए  सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी समाधान दिवस की समाप्ति पर अपने-अपने प्रकरणों की जांच करने क्षेत्र में जाएंगे और संभव हो तो आज ही मामले का निस्तारण करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि थाना दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को पहले से ही आपसी विचार विमर्श, सुलह समझौता और आवश्यक कार्यवाही करते हुए थाना दिवस में निस्तारित कराया जाए।

आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 46, पुलिस के 13, विकास के 10 एवं अन्य 16 कुल 85 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, एसडीएम महराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।