सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक शुरू किया बच्चो के लिये समर कैंप, अब बच्चो को प्राइवेट स्कूलों जैसी मिल रही है सुविधायें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक शुरू किया बच्चो के लिये समर कैंप


रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन से बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक समर कैम्प संचालन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समर कैम्प संचालन के लिये रायबरेली में कुल 565 विद्यालयों में खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में दो-दो अनुदेशक / शिक्षा मित्रों का दायित्व सौपा गया है।


 एक दिन पूर्व सभी अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों को समर कैम्प संचालन के लिये प्रशिक्षण देते हुए समर कैम्प संचालन का निर्देश दिया गया है।


इस क्रम में समर कैम्प संचालन के प्रथम दिवस 21 मई 2025 को सभी निर्धारित विद्यालयों में समर कैम्प का संचालन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विकई विकास खण्ड उँचाहार में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ समर कैम्प का शुभारम्भ किया। समर कैम्प का शुभारम्भ करते हुए रंजना चौधरी ने कहा कि ऐसे समर कैम्पों से छात्रों में वास्तविक जीवन जीने के कौशलों का विकास होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी द्वारा समर कैम्पों के संचालन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र सिंह द्वारा समर कैम्प में आये हुए सभी छात्रों को अपना शुभाशीष दिया गया तथा जीवन जीने के लिए आवश्यक कौशलों को सीखने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। समर कैम्प में योग प्रशिक्षक द्वारा योगा सिखाते हुए योग की महत्ता पर भी चर्चा की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के इस क्रम में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने अपने अपने विकास क्षेत्र के एक समर कैम्प का शुभारम्भ करते हुए अन्य समर कैम्पों का निरीक्षण किया गया। 


राही विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमराजपुर में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा द्वारा समर कैम्प का शुभारम्भकिया गया। इसी प्रकार पी.एम.श्री विद्यालय कॉटा विकास क्षेत्र छतोह में ग्राम प्रधान व नवाज आलम एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश द्वारा समर कैम्प का शुभारम्भ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जिला स्तर से खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय धर्मप्रकाश एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपक श्रीवास्तव, के नेतृत्व में एस आर जी शैलेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव एवं राजवन्त की टीम द्वारा अनुश्रवण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।