सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि चित्रकला कार्यशाला का हुआ समापन, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बच्चों को दिए प्रशस्ति पत्र और बच्चों का बढ़ाया उत्साह

रायबरेली में ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि चित्रकला कार्यशाला का हुआ समापन, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बच्चों को दिए प्रशस्ति पत्र और बच्चों का बढ़ाया उत्साह


रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर श्री गुरु गोविंद सिंह उद्यान पार्क में चल रहे ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि चित्रकला के समापन समारोह में गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। 


अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के 75 जनपदों में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का आयोजन गुरु गोविंद सिंह पार्क में किया गया। कैनवस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बहुत से बच्चों ने प्रतिभाग किया।


 कलाकारों के सहयोग तथा कुशल मार्गदर्शन से बच्चों द्वारा मेहनत और लगन से संपूर्ण रामायण की कथा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।


 जिलाधिकारी ने बच्चों की चित्रकला को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनपद में होते रहने चाहिए जिससे हमारी युवा पीढ़ी को चित्रकला के साथ-साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति को बेहतर तरीके से समझने का अवसर भी मिलेगा। 


जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी दिए। बच्चों द्वारा इस अवसर पर नृत्य ,भजन और मुख सज्जा के माध्यम से भावपूर्ण  प्रस्तुति भी की  गई।

 इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, कैनवस क्लब के संस्थापक अभिषेक वर्मा,अंशिका अवस्थी,रवि सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...