सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में अंतर्राज्यीय टप्पेबाजी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 23 आरोपी गिरफ्तार साथ ही पुलिस ने सोना और चांदी के बने जेवरात भी किये बरामद, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया पूरा मामला

रायबरेली में अंतर्राज्यीय टप्पेबाजी गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 23 आरोपी गिरफ्तार साथ ही पुलिस सोना और चांदी के बने जेवरात भी किया बरामद, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया


रायबरेली। पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय टप्पेबाजी और चोरी करने वाले गिरोह के 23 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में जेवरात और अन्य सामान बरामद किया गया है।


बरामदगी का विवरण


पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:
- थाना चन्दापुर से 124.96 ग्राम पीली धातु (सोना) के जेवरात
- थाना चन्दापुर से 1797.77 ग्राम सफेद धातु (चांदी) के जेवरात
- थाना महराजगंज से 33.58 ग्राम पीली धातु के जेवरात
- थाना महराजगंज से 810 ग्राम सफेद धातु के जेवरात 

 गिरोह  के कार्य करने का तरीका

यह गिरोह एक व्यवस्थित तरीके से काम करता था, जिसमें आरोपी घरों में जाकर महिलाओं से जेवरात साफ करने का झांसा देकर टप्पेबाजी करते थे। वे केमिकल से जेवर साफ करने का बहाना बनाते थे और फिर मौका पाकर जेवरात लेकर भाग जाते थे । गिरोह के सदस्य पहले से ही उन घरों को निशाना बनाते थे जहां महिलाएं अकेली होती थीं और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी जुटा लेते थे ।

 पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने एसओजी (विशेष अपराध शाखा) के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की । पुलिस ने गश्त और गुप्तचर सूचनाओं के आधार पर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की गई।

पीड़ित शिकायत करता ने पुलिस में लिखाई थी अपनी शिकायत पुलिस ने लिखा मुकदमा फिर हुई जांच

रायबरेली थाना चंदापुर की घटना का संक्षिप्त विवरणः- 10.05.2025 को थाना चंदापुर पर वादिनी दीपिका ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर से कुछ महिलाएं जो टूटे फूटे बर्तन के बदले कुछ रुपये लेकर नये बर्तन बदलने का काम करती है तथा आभूषणों की डिजाइन लेने के बदले में बर्तन व रुपये का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करके सोने व चांदी के जेवरातों की ठगी कर ले गयी है। जिसके आधार पर थाना चंदापुर में मुकदमा लिखाया था।

रायबरेली थाना महराजगंज की घटना का संक्षिप्त विवरणः वादिनी राजकली ने थाना महराजगंज पर तहरीर देकर बताया कि 10.05.2025 को वह घर पर अकेली थी, 01 अज्ञात महिला आयी बोली कि मैं बीमा कंपनी से आयी हूं। तुम्हारे पास जो गहने है उनके फोटो लेकर तुम्हें वापस कर दूंगी जिसके बदले तुम्हे कंपनी द्वारा पैसा मिलेगा। महिला की बातों में आकर वादिनी ने अपने जेवरात दे दिए, महिला द्वारा धोखाधड़ी करके वादिनी से सारे जेवरात लेकर चली गयी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त दोनो घटनाओं के अनावरण हेतु टीमें गठित कर प्रयास किया जा रहा था।

 रायबरेली पुलिस अधीक्षक  डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी महराजगंज के पर्यवेक्षण में आज 19 मई 2025 को थाना चंदापुर, महराजगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना चंदापुर पर अभियुक्तगण अनीता उर्फ गीता आदि 12 नफर को थाना क्षेत्र के कसरेहला पुल से संतोषपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर नीम के पेड़ के नीचे डेरे से गिरफ्तार किया गया जिनकी निशादेही पर नहर पुल के पास बने मन्दिर से (सुनार) शम्भू सोनी पुत्र भगवानदास सोनी निवासी राजापुर सोनराठी थाना राजापुर जिला चित्रकूट राज्य उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया व थाना महराजगंज पर पंजीकृत अभियुक्तगण भिखनी आदि 10 नफर को थाना क्षेत्र हनुमानगढ़ी मन्दिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना चंदापुर एवं थाना महराजगंज पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अपराध करने का तरीकाः यह लोग किसी गांव में डेरा डालकर मध्यम वर्गीय महिलाओं के चिन्हित कर पहले दिन उनके घर टूटे फूटे बर्तन के बजाय नये बर्तन देने का काम करती थी, दूसरे दिन छोटे सोने चांदी के आभूषण को बदलकर नया देने का काम करती थी तथा तीसरे दिन भारी भरकम गहने को बदलने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करके रफ्पू चक्कर हो जाती है।

ठगी करने वालों से पुलिस ने की कड़ाई से पूछताछ तो बताया ठगी करने का यह बड़ा राज कहा ऐसे करते थे हम सभी ठगी

पूछताछ का विवरणः
 अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने एक स्वर में बताया कि यह सारा जेवरात रायबरेली के अलग अलग स्थानों से ठगी व चोरी करके इकट्ठा किया है। जिसका बंटवारा हम लोगो द्वारा नही किया गया था। हमारे ग्रुप में विनोदमल पहाड़ी पुत्र अज्ञात निवासी सौराखापा थाना बरखटा जिला हजारीबाग राज्य झारखण्ड व उनकी पत्नी प्यारीदेवी लीडर है। जो यह सब जेवरात हमसे इकट्ठा करके चित्रकूट के सुनार मुर्गा उर्फ शम्भू सोनी पुत्र भगवानदास सोनी निवासी राजापुर सोनराठी को बेच देते है। अभियुक्ता अनीता ने बताया कि मैं और आशा उपरोक्त ने जनपद झांसी में 17 जनवरी 2025 को इसी प्रकार की घटना कस्बा गुरसराय में की थी, जिसके संबंध में थाना गुरसराय जनपद झांसी पर मुकदमा पंजीकृत है तथा थाना मोहनलालगंज लखनऊ क्षेत्र अन्तर्गत घटना कारित की थी जिसके संबंध में थाना मोहनलालगंज पर पंजीकृत है। 10.05.2025 को थाना व ग्राम चन्दापुर में की गयी ठगी से जो माल हमें मिला था, उसमें से कुछ चांदी के जेबरात हम शंभू सुनार उर्फ मुर्गा को बेच चुके हैं, जो रुपया मिला उसको हम लोग आपस में बांट लिये हैं उसी रुपये से हम लोगों का खर्च चल रहा था। आज हम लोग यह सारे जेवर सुनार को देने वाले थे, जिसके बदले में वह हमे रूपया देता, उसी सुनार का हम लोग इंतजार कर रहे थे, कि आप लोगो ने हमे पकड़ लिया।

गैंग लीडर विनोदमल पहाड़ी पुत्र अज्ञात निवासी सौराखापा थाना बरखटा जिला हजारीबाग राज्य झारखण्ड व उसकी पत्नी प्यारीदेवी फरार चल रहें है।
 इस गिरोह के द्वारा उ.प्र. के लखनऊ, बाराबंकी, हमीरपुर, प्रतापगढ़, बांदा, महोबा, कानपुर में घटनाओं को अंजाम दिया है तथा अन्य राज्यों राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगण में भी घटनाओं को अंजाम दिया है।

रायबरेली पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और चोरी किए गए सामान की पहचान कर उसे असली मालिकों को वापस करने का प्रयास किया जा रहा है । इस मामले ने एक बार फिर अंतर्राज्यीय अपराध गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों और उनसे निपटने में पुलिस की सतर्कता को उजागर किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...