सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रमुख सचिव ने प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक व निरीक्षण अनुपालन व सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा कर प्रगति क ली जानकारी और दिए यह निर्देश

प्रमुख सचिव ने प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक/ निरीक्षण अनुपालन व सीएम डैश बोर्ड की प्रगति की गई समीक्षा और दिए यह निर्देश



रायबरेली। नोडल अधिकारी /प्रमुख सचिव,समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण उ.प्र. शासन एल. वेंकटेश्वर लू द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान बचत भवन स्थित कलेक्ट्रट सभागार में प्रभारी मंत्री जी की समीक्षा/निरीक्षण के अनुपालन एवं सी.एम.डैश बोर्ड की प्रगति संबंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। 

बैठक में निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि शतप्रतिशत निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कराया जायें, किसानों को जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किया जायें, किसानों को गौ-आश्रय स्थल से जोड़ा जाये, किसानों को गौआश्रय स्थल से जैविक खाद उपलब्ध कराया जायें और उनसे उसके बदले भूसा चारा इत्यादि प्राप्त किया जायें। ग्राम पंचायतों में जहां पर भूमि की उपलब्धता हो उसकों गौआश्रय स्थल व गोचर के लिये चिन्हित कर दिया जायें, गौशालाओं की गुणवत्ता बढ़ाई जायें। साथ ही गोमूत्र व गोबर आदि का कृषि कार्यो में भी उपयोग किया जाए जिससे जैविक खेती को बढ़वा मिल सके। राष्ट्रीय खाद्य एवं सुरक्षा के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को शत प्रतिशत कवर किया जाए। अपात्रो का नाम लिस्ट से हटा कर पत्रो को लाभ दिलाया जाए। 

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पत्रों को लाभ दिलाया जाए। तय लक्ष्य के  सापेक्ष पात्रो को कार्ड समय से जारी किया जाए। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जायें। 
दिव्यांगजन पेंशन योजना व निराश्रित महिलाओ को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्रों को मिलने वाले लाभों की जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी से ली। मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को देय वेतन की भी समीक्षा की। यदि किसी श्रमिक का पारिश्रमिक रूका हो तो नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे  दिया जाए। 


ग्राम पंचायतों में विकसित किए गये अमृत सरोवर व तालाबों का संरक्षण कराया जाये, ग्राम पंचायतों में जहां पर भूमि की उपलब्धता हो वहां पर जल संचयन हेतु तालाब विकसित किये जाये, इस कार्य को मनरेगा के तहत कराया जायें। वृक्षारोपण में रोपित किये गये पौधें का संरक्षित कराया जायें तथा सड़कों के किनारे वृक्षारोपण कराया जायें। मॉडल गॉव घोषित किए गए गॉंवो में कार्यो की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।


कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि एसडीएम व सीओं द्वारा अपने क्षेत्र के सर्वाधिक विवादित/समस्या वाले ग्रामों की सूची बनाकर संयुक्त रूप से भ्रमण किया जाये, वहां पर लोगों से संवाद कर समस्याओं का निस्तारण कराया जायें, जो विवाद है उसमें दोनों पक्षों से वार्ताकर उनकों सुलझाया जायें। भूमि के विवाद को बिना किसी भेदभाव, पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराया जायें।साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायें। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को खुशहाल बनाने के लिये हमें सकारात्मक भाव से मिलकर कार्य करना होगा। गांवों को ओवर ऑल पैरामीटर से संतृप्त कराये जाने हेतु कार्य करना पड़ेगा तभी हम गांव के लोगों का जीवन खुशहाल बना सकेंगें। 


मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत कर्मचारियों को किया जाए प्रशिक्षित: श्री लू

प्रमुख सचिव, समाज कल्याण ने मिशन कर्मयोगी की जानकारी देते हुए  सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए। जिससे कार्यो की गुणवत्ता बढ़ाई जा सके। इसके लिए एनआईसी का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की ई मेल आदि को जोड़ कर उन्हें जानकारी दी जाए।
 
 बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर,पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।