सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिलाधिकारी ने पशु पक्षियों के लिए अमृत सरोवर व अन्य तालाबों में पानी की की यह बड़ी व्यवस्था



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिलाधिकारी ने पशु पक्षियों के लिए अमृत सरोवर व अन्य तालाबों में पानी की की यह बड़ी व्यवस्था

रायबरेली। गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिलाधिकारी ने पशु-पक्षियों के लिए पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आने वाले समय मे पशुओं और पक्षियों के लिए अमृत सरोवर तालाबों में पानी के स्रोत उपलब्ध कराए जाएंगे।  

 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने की पहल  

इसी कड़ी में रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अपने जिले में पोखरों और तालाबों को पानी से भरवाया है, ताकि जानवरों और पक्षियों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। गर्मी के मौसम में अक्सर पशु-पक्षियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में यह पहल उनके लिए राहत का काम करेगी।  


जनता से सहयोग की अपील  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिलाधिकारी के इस कार्य मे जनता और समाजसेवकों को भी चाहिये कि इस पुण्य कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करें जिससे इन पशु पक्षियों को दाना पानी मिल सके इस भीषण गर्मी में क्योंकि उनका कोई सहारा नहीं है। 

लोंगो को अपने घरों के आसपास पानी के बर्तन रखें, ताकि पक्षी और जानवर प्यासे न रहें। यह छोटा सा प्रयास न सिर्फ जीव-जंतुओं की मदद करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।  

समाज की जिम्मेदारी  

पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी देखभाल करना मानवता का कर्तव्य है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आगे आकर इस मुहिम में भागीदारी निभानी चाहिए। गर्मी के दिनों में थोड़ी सी सजगता कई जीवों की जान बचा सकती है।  

इस पहल की सराहना करते हुए लोगों को चाहिए कि वे अपने स्तर पर भी ऐसे प्रयास करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। यह न सिर्फ एक पुण्य का काम है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।