सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने किया कान्हा गौशाला त्रिपुला का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने किया कान्हा गौशाला त्रिपुला का किया निरीक्षण


रायबरेली। नोडल अधिकारी / प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग उ.प्र. शासन एल. वेंकटेश्वर लू द्वारा आज कान्हा गौशाला, त्रिपुला रायबरेली का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के समय कान्हा गौशाला में 454 निराश्रित गोवंश संरक्षित है, तथा 47 गौ सेवकों को 95 निराश्रित गोवंश मा० मुख्यमंत्री गोवंश सुपुर्दगी योजनान्तर्गत गोवंश सुपुर्दगी में दिये गये, जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार द्वारा दी गयी।      


प्रमुख सचिव द्वारा गौशाला में संरक्षित गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया गया, गौशाला में भ्रमण व निरीक्षण के दौरान गोवंश तथा छोटे बछ‌ड़ों हेतु अतिरिक्त केटल शेड का निर्माण कराने,एकत्रित गोबर के निस्तारण व उपयोग हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद के साथ साथ गोबर से पेन्ट बनाने की औद्योगिक इकाई प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करने सहित स्वयं सेवी संस्थाओं को आमंत्रित कर योगदान लेना आदि बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।



क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी को गौशाला की नियमित अनुश्रवण करने, ग्राम प्रधान व सचिव को बेहतर साफ-सफाई, अतिरिक्त मुसा भण्डारण व संग्रहण, लू से बचाव हेतु उपाय, ताजा पानी व हरे चारे की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। 



निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना  निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण व  गौसेवक उपस्थति रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...