सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली तिरंगा यात्रा, फिर लोगों ने लगाएं भारत माता की जय के नारे

रायबरेली में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली तिरंगा यात्रा, फिर लोगों ने लगाएं भारत माता की जय के नारे

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह, सालोन विधायक अशोक कोरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी यात्रा में हुए शामिल

रायबरेली। जिले में भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा-शौर्य-यात्रा का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने श्री गोविंद सिंह पार्क में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैनिकों के सम्मान की गौरव गाथा है। 

तिरंगा शौर्य यात्रा श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क से निकलकर शहीद चौक(डिग्री कॉलेज चौराहा), हाथी पार्क, अस्पताल चौराहा दीवानी न्यायालय, घंटाघर चौराहा, सुपर मार्केट, खालसा चौक होते हुए चंदापुर कोठी परिसर में स्थित श्री जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई। 

जहां पर उद्यान मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय सैनिकों को शक्ति प्रदान करने के लिए पूजा अर्चना की।
 तिरंगा शौर्य यात्रा में सभी पंथ, वर्ग, दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस यात्रा में सलोन विधायक अशोक कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, नरेंद्र बहादुर सिंह फौजी , रामदेव फौजी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी,तिरंगा यात्रा संयोजक शरद सिंह, नन्द किशोर तिवारी, पप्पू लोहिया, देवेन्द्र सिंह, जन्मेजय सिंह, अनुज मौर्य,अभिषेक वर्मा विवेक शुक्ला आशुतोष पांडेय, रेनू सिंह, अनीता श्रीवास्तव, वंदना कश्यप, प्राची शालू,आकांक्षा शुक्ला, सुधा अवस्थी, विधु सिंह,सरिता सिंह, अन्य लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।