सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली नोडल अधिकारी ने ग्राम चौपाल खुर्रमपुर में लोंगो की सुनीं समस्याएं,विज्ञान और संवाद के माध्यम से आदर्श गांव की परिकल्पना को धरातल पर करें लागू : वेंकटेश्वर लू

रायबरेली नोडल अधिकारी ने ग्राम चौपाल खुर्रमपुर में लोंगो की सुनीं समस्याएं


विज्ञान और संवाद के माध्यम से आदर्श गांव की परिकल्पना को धरातल पर करें लागू : वेंकटेश्वर लू

रायबरेली। नोडल अधिकारी /प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग उ.प्र.शासन एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में विकास खण्ड ऊँचाहार की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर में विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
 

चौपाल में नोडल अधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने अब तक की गई कार्यवाहियों की भी समीक्षा की। ग्रामीणों, सचिव व प्रधान के आपसी तालमेल द्वारा विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिलें कोई भी पात्र लाभार्थी लाभ से वंचित न रहे, इसके साथ ही किसी भी अपात्र व्यक्ति की पेंशन का लाभ न मिले।
 

उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सहारा लेकर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। जिससे आदर्श गांव की परिकल्पना को धरातल पर लाया जा सके। इसके लिए विभागीय अधिकारी लोगों को जागरूक भी करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ समय-समय पर संवाद भी स्थापित कराने के लिए कहा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।



चौपाल में ग्रामीण विद्युतीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ पेयजल कार्यक्रम, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन योजना-ग्रामीण, राज्य/केन्द्रीय वित्त योजना, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आई.जी.आर.एस. के संदर्भ आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी। इसके उपरांत प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने श्री बाबा झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
 

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार सिद्धार्थ चौधरी, डीडीओ अरुण कुमार, परियोजना निदेशक, (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) सतीश प्रसाद मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी ऊँचाहार कामरान, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव ने आईटीआई ऊंचाहार में आधुनिक कार्यशाला का किया निरीक्षण


 प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने आईटीआई ऊंचाहार में आधुनिक कार्यशाला व प्रशिक्षण कक्षाओं के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 


उन्होंने कार्यदायी संस्था निर्माण निगम व जांच एजेंसी आरईडी द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा आईटीआई में उन्होंने पठन-पाठन सामग्री, अध्यापकों की उपलब्धता, वी सेट क्लासरूम, थ्री डी प्रिंटर, कंप्यूटर लैब, रोबोटिक व आधुनिक प्लंबिंग मशीनों को भी देखा।


 इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण


 प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने जिला अस्पताल का निरीक्षण जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ किया।

 उन्होंने यहां पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व दवाओं की जानकारी ली। 

यहां पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन, आयुष्मान कार्ड धारकों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पीएचसी व सीएचसी में 


डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नवीन चंद्रा को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।