सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को संगठन का बनाया गया संरक्षक, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार

पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को संगठन का बनाया गया संरक्षक, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार


रायबरेली। आज उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह द्वारा पाकिस्तान के द्वारा पहलगांम में 26 भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या के विरुद्ध सेना द्वारा चलाया गया 

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और जलसेना के शौर्य, पराक्रम और सम्मान हेतु 16 मई को रायबरेली में निकाली गई तिरंगा यात्रा के लिए पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन रायबरेली के पदाधिकारियो के द्वारा धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करने के लिए आवास पर सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट किया।


 जिसमें मंत्री ने पूरा समय दिया और संगठन के प्रस्ताव पर पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तरप्रदेश का संरक्षक बनने के निवेदन को सहर्ष स्वीकार किया। साथ साथ मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री की मन की बात की चर्चा पूर्व सैनिकों से किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल संगठन के पदाधिकारी  नरेन्द्र सिंह फौजी, हरि बंश सिंह फौजी, धनेन्द्र कुमार फौजी, रवींद्र प्रताप सिंह फौजी, दिलीप सिंह चौहान फ़ौजी, अशोक कुमार फौजी, सुभाष सिंह फौजी, 

संजय सिंह फौजी, सतेंद्र सिंह परिहार फौजी,हिम्मत बहादुर सिंह फौजी, रंजीत बहादुर सिंह फौजी, अभय प्रताप सिंह फौजी, अमित गोपाल गौड़ फौजी, शिवकुमार सिंह फौजी,राम आशीष वर्मा फौजी, दिलीप सिंह

 भदौरिया फौजी, राम गजेन्द्र सिंह फौजी, श्रीधर बाजपई फौजी, बालेंद्र प्रताप सिंह फौजी, धर्मेंद्र सिंह बघेल फौजी, वीरेंद्र सिंह फौजी,  रामबरन यादव फौजी,


 प्रदीप कुमार फौजी, बिकेश सिंह फौजी, बद्री विशाल सिंह फौजी,शैलेन्द्र कुमार त्रिवेदी फौजी, पीयूष मिश्रा फौजी आदि सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।