सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान के नए सत्र समारोह का दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन

रायबरेली डीएम ने एनटीपीसी ऊँचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान के नए सत्र समारोह का किया उद्घाटन

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा एनटीपीसी ऊंचाहार में बालिका सशक्तिकरण अभियान के नए सत्र समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चियों के साथ मिलकर केक काटा और अपनी शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने एनटीपीसी के इस प्रोग्राम को उत्कृष्ट पहल बताते हुए भूरि भूरि सराहना की। जिलाधिकारी ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि एनटीपीसी द्वारा मिले मंच और अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने सपनों को साकार करें।

 परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने जिलाधिकारी को प्रोग्राम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह अभियान पूरी एनटीपीसी संस्था में चलाया जा रहा है। अब तक अठारह हजार से अधिक बालिकाओं को इस अभियान से लाभान्वित किया गया है। अकेले ऊंचाहार परियोजना में छह सौ से अधिक  बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इस सत्र में एक सौ चवालीस ग्रामीण बालिकाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।  

जेम के पिछले सत्र की बालिकाओं ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को सम्मोहित सा कर दिया। वरिष्ठ प्रबंधक सी एस आर स्नेहा त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने बताया की जेम में भाग लेने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ उनके रहने एवं खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा  प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं को एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा परिसर स्थित डीएवी स्कूल मे कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा का पूरा खर्च वहन किया जाएगा। इस अभियान के लिए आसपास के गावों के अभिभावकों ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, परियोजना के महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव,  प्रधानगण, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता एवं अन्य पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।