सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का रतापुर आर.डी.ए सामुदायिक केंद्र में किया गया आयोजन,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया एवं उद्बोधन को सुना गया


रायबरेली। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत वाराणसी में शोमनाथ संकल्प महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 इसी क्रम में जिले में जनपद स्तरीय कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन रतापुर स्थिति आर.डी.ए सामुदायिक केंद्र में किया गया, जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया एवं उद्बोधन को सुना गया।

भारत की अटूट आस्था के एक हजार वर्ष का उत्सव के अवसर पर जनपद में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रिफार्म क्लब लॉन से प्रारम्भ होकर खालसा चौक होते हुए जग मोहनेश्वर महादेव मंदिर चंदा कोठी में समाप्त हुई।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव एवं आत्मसम्मान का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अदम्य शक्ति, संघर्ष और पुनर्निर्माण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वाभिमान पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ का इतिहास भारतीय संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।


उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व में अद्वितीय है और इसे संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी का दायित्व है। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय समाज की एकता, दृढ़ संकल्प और आत्मगौरव का प्रतीक है।

इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। 

मंच का संचालन एस.एस. पाण्डेय द्वारा किया गया।       

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी तनूजा यादव, शीवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।