रायबरेली में देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज यूपी के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय के कार्य करने को लेकर जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को एक ई-स्कूटी की भेंट
रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य
से आज उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली भाजपा जिला कार्यालय के कार्य करने व जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को एक ई-स्कूटी भेंट की।
इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत और प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने भाजपा कार्यालय के कार्य हेतु स्कूटी उपहार स्वरूप देने के लिए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक उपहार नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें