सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली विधानसभा सदर में नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण तथा अनुदेशकों का सम्मान व चेक वितरण का कार्यक्रम किया गया आयोजन


नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन

अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डमी चेक देकर किया गया सम्मानि

प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध - अदिति सिंह

शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण -  विधायक सदर अदिति सिंह

रायबरेली। विधानसभा सदर रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण तथा अनुदेशकों का सम्मान व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा सिविल लाइन स्थित रायबरेली क्लब में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र की 21 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए एवं 5 अनुदेशकों के बढ़े मानदेय का डमी चेक वितरण किया गया इसके साथ ही 10 अनुदेशकों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधानसभा सदर के 96 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिका एवं 411 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन से लाभान्वित हुए, इसी प्रकार सदर विधानसभा के 102 अनुदेशक लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के नौनिहालों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गति मिलेगी।

उन्होंने नवनियुक्त सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

विधायक सदर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे समाज के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं अनुदेशकों के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलती है।  विधायक सदर ने सभी अनुदेशकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं की मॉनिटरिंग एवं लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।
 
कार्यक्रम का संचलान एस.एस. पाण्डेय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, अनुदेशक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।