सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में 4 मई से 10 मई 2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन, संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लिया गया अग्नि सुरक्षा शपथ ग्रहण

एम्स रायबरेली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में 4 मई से 10 मई 2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। सप्ताह भर चले कार्यक्रमों का उद्देश्य संस्थान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करना तथा मरीजों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 4 मई को डीन (अकादमिक) डॉ. नीरज कुमारी, डीन (अनुसंधान) डॉ. अर्चना वर्मा, डीन (परीक्षा) डॉ. प्रगति गर्ग, उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार कर्नल यू एन राय, अपर चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा शपथ ग्रहण के साथ किया गया। 5 मई को ICU, NICU, PICU एवं ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा उपायों पर तकनीकी वेबिनार आयोजित किया गया।


6 एवं 7 मई को अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों, जैसे ICU, OPD, CSSD, ब्लड बैंक, लैब, HVAC प्लांट एवं LT पैनल रूम आदि का आंतरिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस दौरान विद्युत अग्नि सुरक्षा एवं अस्पताल अग्नि सुरक्षा योजना विषयक तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए। आवासीय परिसर में अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया।

8 मई को मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए फायर सेफ्टी विषय पर क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही मेडिकल कॉलेज भवन एवं छात्रावास क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा संबंधी अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।

9 मई को जिला अग्निशमन विभाग के सहयोग से अस्पताल भवन के वार्ड 4C में फायर मॉक ड्रिल एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण एवं आपातकालीन निकासी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान प्रशासन ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आपदा से निपटने की क्षमता में वृद्धि हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।