रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई सम्पन्न
डीएम की अध्यक्षता में पीएमएसजीवाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा बैठक आयोजित सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद में संचालित सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत संचालित सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सड़क निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, लंबित परियोजनाओं, मरम्मत कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में कार्य की गति धीमी है, उनमें तेजी लाते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जो सड़के अनुरक्षण अवधि में है, उनका सत्यापन कराकर यदि कही कोई मरम्मत का कार्य है तो समय से करा लिया जाए। गंगा एक्सप्रेसवे व रिंग रोड के निर्माण में यदि कोई सड़क क्षतिग्रस्त हुई है तो संबंधित विभाग उसका चिन्हांकन कर उन सड़कों को रिस्टोर करा ले।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी पीएमएसजेवाई नूर आलम, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें