रायबरेली में आग की चपेट में राजू पासी का घर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने किया सहयोग
रायबरेली में आग की चपेट में राजू पासी का घर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने किया सहयोग
रायबरेली के ग्राम अयासपुर डीह के भूयेमऊ में राजू पासी के घर में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा राशन, पानी की व्यवस्था, बर्तन-भांडे, बिस्तर, कपड़े और अन्य गृहस्थी सामान जलकर राख हो गया। परिवार की मेहनत की कमाई और जरूरी सामान एक पल में स्वाहा हो गया, जिससे पूरा परिवार गहरी आर्थिक संकट में फंस गया है।
ऐसी दुखद घड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। अपने समाजवादी साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया। शशिकांत शर्मा ने राजू पासी परिवार को खाद्य सामग्री (राशन, दाल, चावल, तेल, चीनी आदि) उपलब्ध कराई तथा तत्काल आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
शशिकांत शर्मा ने परिवार की छोटी बिटिया की पढ़ाई-लिखाई को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि उसकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है।
इस मौके पर स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें