सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर “नेशनल ऑनलाइन CME ऑन डेंगू: पब्लिक हेल्थ एंड क्लिनिकल पर्सपेक्टिव्स” का सफल किया गया आयोजन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर AIIMS रायबरेली में राष्ट्रीय CME का आयोजन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर “नेशनल ऑनलाइन CME ऑन डेंगू: पब्लिक हेल्थ एंड क्लिनिकल पर्सपेक्टिव्स” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “कम्युनिटी पार्टिसिपेशन फॉर डेंगू कंट्रोल: चेक, क्लीन एंड कवर” रखा गया।

इस राष्ट्रीय CME का आयोजन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में देशभर से चिकित्सकों, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों, फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा डेंगू की महामारी विज्ञान, निदान, क्लिनिकल प्रबंधन, राष्ट्रीय नियंत्रण रणनीतियों एवं नवीनतम अपडेट्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष एवं सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. भोला नाथ ने डेंगू की रोकथाम से संबंधित नवीनतम अपडेट्स एवं सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं आयोजन सचिव डॉ. नीरज पवार, एसोसिएट प्रोफेसर, ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NCVBDC/NVBDCP) के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित रणनीतियों एवं डेंगू नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. मुकेश शुक्ला ने डेंगू के वैश्विक एवं भारतीय परिप्रेक्ष्य में महामारी विज्ञान (Epidemiology) पर विस्तृत जानकारी दी तथा रोग के बढ़ते सार्वजनिक स्वास्थ्य महत्व पर प्रकाश डाला। AIIMS रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन ने डेंगू संक्रमण के निदान के प्रमुख पहलुओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया और समय पर पहचान एवं उचित जांच की महत्ता बताई। मेडिसिन विभाग के डॉ. सागर सुभाष नानावरे ने डेंगू के क्लिनिकल प्रबंधन, चेतावनी संकेतों एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में डॉ. नंदिनी ने डेंगू से जुड़ी भ्रांतियों एवं मिथकों पर व्याख्यान दिया तथा आमजन को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जागरूक रहने का संदेश दिया। विशेषज्ञों ने “चेक, क्लीन एंड कवर” संदेश के माध्यम से लोगों को मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक किया। CME का उद्देश्य डेंगू के प्रति वैज्ञानिक समझ को मजबूत करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से रोग नियंत्रण को बढ़ावा देना था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।