सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म की समय पर पहचान एवं उपचार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए है अत्यंत आवश्यक - डॉ. अमिता जैन


जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म की समय पर पहचान एवं उपचार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए है अत्यंत आवश्यक - डॉ. अमिता जैन

एम्स रायबरेली में विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर जनजागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व थायरॉयड दिवस का थीम था, “जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म के लिए नवजात शिशुओं की सार्वभौमिक स्क्रीनिंग आवश्यक है”। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर माताओं में जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म (Congenital Hypothyroidism) के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर अस्पताल के ओपीडी परिसर में एमबीबीएस विद्याथियों द्वारा जागरूकता लघु नाटिका के माध्यम से मरीजों एवं उनके तीमारदारों को सरल भाषा में बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों, अभिभावकों एवं चिकित्सा छात्रों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने थायरॉयड रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान एवं उपचार पर आधारित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।

यह कार्यक्रम बाल रोग विभाग की एडिशनल प्रोफेसर और बाल चिकित्सा एंडोक्राइनोलॉजी प्रभारी डॉ. नमिता मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया। डॉ. नमिता ने माताओं को संबोधित करते हुए जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म के लक्षण, जांच एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं में थायरॉयड संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक जांच से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है।  

अस्पताल के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ नीरज ने आम जनता को थायराइड से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया और अभिभावकों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल रोग विभाग को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। साथ ही पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनन्या सोनी ने मरीजों को थायरॉइड से संबंधित सर्जरी के बारे में जानकारी दी। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ने सभी रेजिडेंट्स, स्टाफ और फैकल्टी की सरहना की।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म की समय पर पहचान एवं उपचार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।