सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोक निर्माण विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


रायबरेली। नगर के व्यापारियों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और ओवर ब्रिज में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता तथा नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी के नेतृत्व में व्यापारियों का जनसमूह जहानाबाद चौकी से नवीन गल्ला मंडी तक रैली निकालते हुए नारेबाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा।


व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नवीन गल्ला मंडी जाने वाले ओवर ब्रिज में भ्रष्टाचार के कारण निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हुई है और आज इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। ओवर ब्रिज बंद होने से व्यापारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, राहगीरों और आम जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि ओवर ब्रिज की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए ताकि आवागमन सुचारु हो सके।

जिला महामंत्री संदीप शुक्ला तथा नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी ने कहा कि अंडरपास में विद्युत की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, जिससे आने-जाने वालों को रात के समय परेशानी न उठानी पड़े। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता और जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने मांग की कि अंडरपास के दोनों तरफ दिन और रात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की जाए।

प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि जब तक ओवर ब्रिज की मरम्मत पूरी नहीं होती, तब तक के लिए नवीन गल्ला मंडी की खराब सड़क को दुरुस्त कर चलने योग्य बनाया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, बी.के. रावत सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।