सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में आरेडिका के फोर्ज्ड व्हील प्लांट का 6446 व्हीलों की फोर्जिंग का रच दिया नया कीर्तिमान

रायबरेली में आरेडिका के फोर्ज्ड व्हील प्लांट का 6446 व्हीलों की फोर्जिंग का रच दिया नया कीर्तिमान



रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में एमसीएफ फोर्ज्ड व्हील प्लांट ने अगस्त 2025 में उत्कृष्ट निर्माण उपलब्धियां अर्जित करते हुए एक माह में 6446 एलएचबी व्हीलों की फोर्जिंग, 5366 व्हीलों की मशीनिंग तथा 5215 व्हीलों को आउट टर्न किया।

इससे पूर्व मार्च 2025 में 5809 एलएचबी व्हीलों की फोर्जिंग की गई थी। अगस्त 2025 में 6446 एलएचबी व्हीलों की फोर्जिंग की गई जो मार्च 2025 की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। ये उपलब्धियां फोर्ज्ड व्हील प्लांट टीम की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण को दर्शाती हैं और आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर रेलवे निर्माण की दिशा में एमसीएफ की बढ़ती भूमिका को सुदृढ़ करती हैं।


महाप्रबन्धक प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि हम फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन को लगातार योजनाबद्ध तरीके से बढा रहें हैं और इस वित्त वर्ष में हमने 60000 से ज्यादा व्हीलों के उत्पादन की योजना बनायी है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे सभी कर्मचारी, अधिकारी एवं संविदाकर्मी दृढसंकल्पित हैं। पहले फोर्ज्ड व्हीलों को हम दूसरे देशों से आयात करते थे लेकिन अब हम अपने ही देश में निर्मित फोर्ज्ड व्हीलों का उपयोग कर रहे हैं। इससे हमारी विदेशों पर निर्भरता घट रही है और स्वदेशी निर्माण तथा तकनीक बढ़ रही है।  

महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फोर्ज्ड व्हील प्लांट टीम को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।