रायबरेली प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जीआईसी ग्राउंड में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
रायबरेली के प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जीआईसी ग्राउंड में लगाई गई प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
प्रदर्शनी के शुभारम्भ के दौरान अधिक संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते चित्रों का अवलोकन कर गहरी रुचि दिखाई। युवाओं में न्यू इंडिया @2047 के विजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने के लिए इसे सराहनीय पहल बताया। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहाँ नागरिक विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी,शिवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें