सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जगजीवनपुर अमरिया विद्यालय की पीएम बनी संध्या, शिक्षामंत्री बनी अंशिका, बच्चों ने मनाया मीना का जन्मदिन

 


जगजीवनपुर अमरिया विद्यालय की पीएम बनी संध्या, शिक्षामंत्री बनी अंशिका

प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया में बच्चों ने मनाया  मीना का जन्मदिन

केक काटकर बच्चों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मीना का जन्मदिन


रायबरेली।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 सितंबर को काल्पनिक पात्र मीना का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यालयों में मनाया गया। मीना के जन्मोत्सव पर सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगजीवनपुर अमरिया के बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने मीना बनी बेटी के साथ में केक काटा। इसके साथ ही बाल संसद का गठन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विद्यालय की छात्राओं ने मीना के जन्मदिन पर विद्यालय को गुब्बारो झालरों से सजाया था।


मीना मंच प्रभारी सारिका यादव ने कहा कि छात्राओं को मीना के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और साथ ही उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों से भी परिचित कराया। उन्होंने बताया कि बाल संसद के गठन में प्रधानमंत्री के रूप में संध्या, उप प्रधानमंत्री शशि, गृह मंत्री शिवांशी, शिक्षा मंत्री आंशिका, जल एवं कृषि मंत्री जतिन, पुस्तकालय मंत्री लक्ष्मी, खेल मंत्री आरती, सांस्कृतिक मंत्री नन्दनी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री विवेक, अनुशासन मंत्री मानसी, निधि, अमिता, कृष्णा, माया, देवेंद्र, आरुप, आराध्या, शुभी, अंकुश बनाए गए है। विद्यालय की मीना मंच प्रभारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों को मीना मंच के गठन व कार्य प्रणाली से परिचित कराया। 


प्रधानाध्यापक रफत फात्मा ने बताया कि मीना मंच की बालिकाएं विद्यालय की उपस्थिति बढ़ाने छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने व अन्य अवसरों पर सराहनीय कार्य करती हैं। अध्यापिका रेनू देवी ने लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज, स्वास्थ्य एवं सफाई, बालश्रम, सामाजिक बुराइयों के प्रति विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।


इस मौके पर रामावती, विमला, कृष्ण कुमार, यासीन, अनन्या, अमृता, आयुष, शिवांसी, आयुषी, आरती आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।