सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारम्भ,महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर होगा जोर - राकेश संचान

रायबरेली प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारम्भ,महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर होगा जोर - राकेश सचान



रायबरेली। प्रभारी मंत्री, मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ.प्र. राकेश सचान ने जिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारम्भ किया। 





 जिले में आज से दो अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान चलेगा, इसके तहत जिला अस्पताल, सभी सीएचसी ,पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा।




प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि एक स्वस्थ महिला जहाँ स्वस्थ परिवारका निर्माण करती है वहीं एक स्वस्थ परिवार समाज को सशक्त बनाता है और यही मिलकर विकसित भारत की राह तैयार करते हैं,


 इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के पोषण, शारीरिक स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य सम्बन्धी आह्वाहन के अनुरूप, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान चलाया जा रहा है जो कि पोषण अभियान के साथ चलेगा।




यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर आधारित है। इस अभियान का उद्देश्य रोगों की समय रहते पहचान आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच व परिवारों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों सहित, आईसीडीएस, स्वास्थ्य जागरूकता के स्टाल लगाये गये।



 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों पर महिलाओं में गैर संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल, ब्रेस्ट एवं गर्भाशय के कैंसर की गहन जाँच होगी। किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया की जाँच होगी। संवेदनशील महिलाओं की टीबी की जाँच होगी और निक्षय मित्र योजना के तहत उनका नामांकन किया जायेगा। 



गर्भवतियों की प्रसवपूर्व जाँच, हीमोग्लोबिन की जाँच, पोषण सम्बन्धी सलाह और तथा एमसीपी कार्ड(मदर चाइल्ड कार्ड) का वितरण किया जायेगा। गर्भवतियों एवं बच्चों को निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण तथा ई-कार्ड एवं आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) कार्ड का वितरण किया जाएगा। 


प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रायबरेली के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा अभियान-2025 के अन्तर्गत आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। इसके पश्चात मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। 


 इस अवसर पर विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  सिद्धार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरूष) डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) र्निमला कुमारी, जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी,शिवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।