रायबरेली के शिक्षक संदीप यादव करेंगे पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के बासूगढ़ी के प्राथमिक शिक्षक संदीप यादव को हैदराबाद में होने वाले प्रतिष्ठित कान्हा उपवन सम्मिट में व्याख्यान देने का अवसर मिला है। यह सम्मिट 26 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
संदीप यादव मूल रूप से लालगंज क्षेत्र के पूरे जगनू पोस्ट सेमरपहा के रहने वाले हैं। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। छात्र जीवन में वे छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं।
'एनवायरनमेंट फॉर द फ्यूचर' थीम पर आधारित इस सम्मिट में संदीप पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखेंगे। वे अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मुख्य फोकस पर्यावरण जागरूकता और मानवीय मूल्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर है।
इस उपलब्धि पर उनके पिता राम बहादुर, भाई इंजीनियर सुमित सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें